रतलाम, भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में रतलाम महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर के रानी जी का मंदिर-धानमंडी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की व थाली बजाकर अपना विरोध दर्ज करवाया। तेज़ बारिश आ जाने पर धरने को समाप्त करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन माणक चौक थाना प्रभारी दीपक राजोरिया को सौंपते हुए धरने का समापन किया गया। उक्त ज्ञापन में महँगाई को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार को बर्ख़ास्त करने की माँग की है। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। ग़ौरतलब है कि इस समय प्रदेश कांग्रेस भाजपा को आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कल ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी पुतला कांग्रेस द्वारा कोर्ट चौराहे पर जलाया गया था।
धरना स्थल पर संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्षा यास्मिन शेरानी ने तीखा हमला करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। शेरानी ने कहा कि गरीब जनता पर बेतहाशा महंगाई थोप कर घनघोर पाप किया जा रहा है। नागरिको का जीना दूभर हो गया है। महंगाई के खिलाफ महिला काँग्रेस की जंग अनवरत जारी रहेगी। यहीं नहीं शेरानी ने शहर विधायक चैतन्य कश्यप पर भी सवाल उठाते हुए कहा की शहर विधायक अब सड़को का हाल जानने निकले है। चुनाव आने पर इन्हें सड़के और जनता याद आती है। सीवरेज के नाम पर पूरा शहर खूदा पड़ा है।
प्रदर्शन को जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने संबोधित करते हुए कहा की महंगाई से जनता त्रस्त है और मोदी सरकार मस्त है! यह पूंजीपतियों की सरकार है और आम नागरिको से इनका कोई सरोकार नही है। यह सिर्फ महंगाई बढ़ाना जानते है। झूठे सपने भोलि भाली जनता को दिखा कर साजिश के तहत सत्ता हथियाई गई है। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्षा मीना बग्गा शांतिलाल वर्मा, पूर्व पार्षद राजीव रावत, मुबारिक खांन, रजनीकांत व्यास, कमरुद्दीन कछवाय, वसंत पड्या, सुजीत उपाध्याय, निशा ऐडना, रश्मि सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस के विजय सिंह चौहान, रवि वर्मा, पूर्व पार्षद वहीद शेरानी, नासिर कुरेशी, नजमा इक्का, श्रीमती वंदना अनिल पुरोहित, केसर बाई, सकीना मनासि, शेलेंद्र सिंह आठना ,सोनू व्यास, वसीम अली, अनिल नांदेचा, श्रीमती कुसुम चाहर, मांगीलाल जैन, शाबीर भाई, बच्चा खान सुनील महावर, रजिया मंसूरी, आरिफा, जसपाल बग्गा, अनिल पुरोहित, अशफाक मेडिकल वाले, सतीश गिरी आदि उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन महिला कांग्रेस अध्यक्षा मीना बग्गा ने किया। संचालन शहर कांग्रेस के प्रवक्ता जोयेफ आरिफ और आभार क्षेत्रीय पार्षद चन्द्र प्रकाश पुरोहित ने व्यक्त किया।
जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...