इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|21:15|IST
ताजा खबर

उज्जैन: पत्नी के सामने पति की चाकू मारकर हत्या

Updated: digiana.com | Jul 14, 2021, 03:25 PM IST

 उज्जैन: पत्नी के सामने पति की चाकू मारकर हत्या

उज्जैन, बीती रात गांधी नगर विक्रम नगर क्षेत्र में रहने वाले युवक की पड़ोस में रहने वाले 5 लोगों ने मिलकर उसी की पत्नी के सामने हत्या कर दी। पति को बचाने के चक्कर में घायल हुई पत्नी का अस्पताल में उपचार चल रहा है जहां देर रात 8-10 लोग पहुंचे और कहा कि तेरा पति तो मर गया, तू अपनी सोच। नागझिरी पुलिस ने हत्या कर प्रकरण दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
राहुल पिता मदनलाल बाघेला 30 वर्ष निवासी गांधी नगर विक्रम नगर बेलदारी कर रात में घर लौटा। खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहा था उसी दौरान रितेश, विनोद, छोटू, मनोज, भगवान सिंह हाथों में चाकू, डंडे लेकर राहुल के घर में घुसे। उसे पीटते हुए बाहर लाये। यह देख पति को बचाने के लिये उसकी पत्नी मंजू बीच बचाव करने गई तो एक बदमाश ने सिर में ईंट मारकर उसे घायल कर दिया और उसी के सामने राहुल की चाकू मारकर हत्या कर दी।
सूचना मिलने पर नागझिरी थाने का डायल 100 वाहन मौके पर पहुंचा। राहुल को उठाकर पुलिस वाहन में ही जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद राहुल को मृत घोषित किया। राहुल की पत्नी मंजू ने बताया कि परिजनों ने घायल हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां देर रात 8-10 लोग आये और कहा कि तेरा पति तो मर गया है, अब तू अपनी जान की सोच।
हमला करने वाले के पेट में भी लगे चाकू
जिला अस्पताल के महिला वार्ड में मृतक की घायल पत्नी भर्ती थी तो पुरुष वार्ड में हत्या के मामले में आरोपी मनोज भर्ती था जिसे पुलिस ने रात को ही कस्टडी में लेकर उपचार के लिये भर्ती कराया था। मारपीट के दौरान उसके पेट में भी चाकू लगे थे।
दोनों पक्षों की कहानी अलग-अलग
मृतक की पत्नी मंजू ने बताया कि सुबह मेरे घर के बाहर किसी व्यक्ति की मोटर सायकल खड़ी थी। पड़ोस में रहने वाली 4-5 महिलाएं मेरे घर आईं और कहा कि तेरे घर में कोई अनजान आदमी आया है उसे बाहर निकाल। मंजू ने दरवाजा खोलकर महिलाओं को घर की तलाशी लेने को कहा। महिलाएं पूरे घर में देख आईं लेकिन कोई आदमी नहीं मिला। इस को लेकर सुबह महिलाओं से विवाद हुआ था। राहुल बेलदारी करता था जबकि आरोपी ठेकेदारी करते हैं। दो वर्ष पहले राहुल को उक्त लोगों से काम के बदले रुपये लेना थे तभी विवाद हुआ था लेकिन वर्तमान में आरोपियों से कोई विवाद नहीं हुआ।
 धमकाने की बात झूठी
महिला और उसके परिजनों द्वारा अस्पताल में आकर बदमाशों द्वारा धमकाये जाने की बात झूठी है क्योंकि आरोपी व फरियादी पक्ष के दोनों घायलों के पास पुलिस जवान ड्यूटी कर रहे हैं। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। जयसीराम बरडे, थाना प्रभारी नागझिरी पुलिस कस्टडी में जिला अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। मनोज ने बताया कि राहुल के घर अनजान लोगों का आना जाना लगा रहता है। मोहल्ले के लोगों को इस पर आपत्ति थी। सोमवार के दिन में भी राहुल जब घर में नहीं था तो अनजान व्यक्ति उसके घर आया था जिसका महिलाओं ने विरोध किया था। रात में राहुल घर लौटा तो उसकी पत्नी मंजू ने राहुल को दिन के विवाद की बात बताई तो वह चाकू लेकर मोहल्ले की महिलाओं को गालियां दे रहा था। उसे रोकने का प्रयास किया तो पेट में चाकू मार दिये।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.