भोपाल, मध्यप्रदेश से लगे महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले में स्थित धार्मिक एवं पर्यटन स्थल ताेरणमाल दर्शन कर लौट रहे भक्तों की जीप खाई में गिर गई। खड़की घाट पर जीप रिवर्स होकर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। वाहन चकनाचूर हो गया तो खाई में लोगों को ढूंढना मुश्किल हो गया। देर रात सर्चिंग में 8 लोगों के शव मिले। अभी 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
घटना रविवार को शाम 4.30 बजे की है। जानकारी के अनुसार जीप में 25 लोग सवार थे। 4 लोग घायल हुए तो 4 अन्य लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। अनियंत्रित होकर जीप खड़की घाट से 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। मृतक और घायल बड़वानी जिले के पाटी ब्लॉक के ग्राम सेमलेट, खेरवानी, चैरवी क्षेत्र के रहने वाले हैं। खेतिया टीआई संतोष सावले ने बताया ये लोग दर्शन कर लौट रहे थे। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ये सभी शिवपंथी समाज के लोग है। घटना में 8 लोगों की मौत हुई है। पांच घायलों को तोरणमाल के अस्पताल पहुंचाया गया।
इनकी हुई मौत
गुमानसिंह तुलसीराम निवासी सेमलेट, काशीराम तुमला चैरवी, जुकसिंह हरदास चैरवी, कमल रेमसिंह ठाकुर खेरवानी, मुत्रा सिलदार तड़वी चैरवी, भाकीराम सेवा चैरवी, वेरांग्या धनसिंह सेमलेट, आदंज्या बुला चैरवी की मौत हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ये लोग चिखली पुनर्वास में भजन करने जा रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए।
ये हुए घायल
जयसिंह भीमसिंह सेमलेट, ईनेश मर्दन तड़वी चैरवी, पठान भीमसिंह सेमलेट, दिलीप जेलसिंह तोरणमाल घायल हुए हैं। इसमें दिलीप को छोड़कर सभी को नंदूरबार रेफर किया है।
सीएम शिवराजसिंह चौहान ने घटना को बताया दुखद
सीएम शिवराजसिंह चौहान व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने सोशल मीडिया के जरिए वाहन खाई में गिरने की घटना को दुखद बताया है। मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...