रीवा, रीवा शहर में चौथा फ्लाईओवर ब्रिज बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह ब्रिज भी रतहरा से चोरहटा के बीच मॉडल रोड में बनाया जाना सुनिश्चित किया गया है। रीवा में फिलहाल स्टेट गवर्नमेंट के दो ओवरब्रिज सेवाएं देना शुरू कर चुके हैं, जिनमें सिरमौर चौराहा और समान शामिल है। तीसरा ओवरब्रिज निर्माणाधीन है, जो रेलवे यानी केंद्र सरकार द्वारा बनवाया जा रहा है. इसका कार्य भी तेजी से चल रहा है।
चौथे फ्लाईओवर ब्रिज की तैयारी, सर्वे शुरू
अब चौथा फ्लाईओवर ब्रिज बनाया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसकी रूप रेखा भी तैयार कर ली गई है। यह ब्रिज शहर के ढेकहा तिराहा में टी-शेप में बनाया जाएगा. जिसका एक छोर सतना, एक प्रयागराज एवं एक छोर सेमरिया रोड को जोड़ेगा। इसके लिए सर्वे भी शुरू कर दिया गया है।
1600 मीटर होगी लम्बाई
बता दें कि बीते दिन सेतु निगम ने प्रमुख अभियंता कार्यालय भोपाल को प्रदेश सरकार द्वारा तीसरे फ्लाईओवर का प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव में फ्लाईओवर की लंबाई 1600 मीटर रखी गई है।रेवांचल बस स्टैंड से ढेकहा तक वाहनों के आवागमन के दबाव को देखते हुए एक और फ्लाईओवर की जरूरत महसूस की जा रही है।
सेतु निगम के अधिकारियों ने दावा किया है कि 1600 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण में 80 से 90 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए बजट की व्यवस्था एसआरएस फंड (केंद्रीय सड़क निधि) से की जाएगी। वहीं भोपाल मुख्यालय भेजे गए प्रस्ताव में फ्लाईओवर की चौड़ाई 12 मीटर रहेगी, जबकि मध्य में इसकी ऊंचाई साड़े 6 मीटर निर्धारित की गई है।
मिलेगी जाम से मुक्ति
रीवा में चौथे फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण कार्य की रूप रेखा तैयार कर ली गई है। इसका सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। ढेकहा में बनने वाले इस ओवरब्रिज से शहर की जनता को काफी राहत मिलेगी क्योंकि इस क्षेत्र में अधिकाँश समय जाम लगा होता है। इस जाम की वजह से लोग अपने गंतव्य तक समय में पहुँच पाने में असमर्थ हो जाते हैं। इस जगह सतना, जबलपुर, नागपुर मार्ग की बसों का भी आवागमन होता है, जिसकी वजह से जाम की स्थिति निर्मित होती रहती है।
जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...