भोपाल: भोपाल के वन विहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक वन विहार के अंदर केज की जाली को हिलाते और पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। टाइगर को पत्थर मारने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका VIDEO शेयर किया। इसमें वन विहार के मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े किए हैं। रवीना के ट्वीट करने के बाद वन विभाग हरकत में आया है और वीडियो की सत्यता की जांच कराने की बात की है।
रवीना टंडन ने वीडियो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा कि ''वन विहार, भोपाल, मध्य प्रदेश, पर्यटक (बदमाश) बाघों पर पथराव करते हैं। ऐसा न करने के लिए कहने पर अच्छी हंसी आती है। हंसते हैं, पिंजरे को हिलाते हैं- पथर फेंकते हैं. बाघ के लिए कोई सुरक्षा नहीं। अपमान वे अधीन हैं।@van_vihar.'' रवीना ने अपने ट्वीट को वन विहार को भी टेग किया है।
रवीना टंडन के ट्वीट को वन विहार ने रीट्वीट करते हुए लिखा कि रेस्पेक्ट रवीना जी। वन विहार प्रबंधन पहले से ही इस घटना की जांच कर रहा है और बदमाशों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। संरक्षित जानवरों के खिलाफ ऐसी कोई भी कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय है।
वन विहार प्रबंधक की डायरेक्टर पद्माप्रिया बाल कृष्णा ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो में कोई चिल्ला रहा है कि पत्थर मत मारो इसकी सत्यता की पूरी जांच की जा रही है। परेशान करने वाले दोनों युवकों को एक साल के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश दिए गए हैं। उनके फोटो गेट पर लगा दिए गए हैं, जांच कमेटी भी बनाई गई है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। वनविहार घूमने हजारों की संख्या में लोग आते हैं। ऐसे 1 दिन के मामले में वन विहार को गलत बताना सही नहीं है। हमेशा यहां पूरी सतर्क निगरानी होती है।
वन विहार में वाहनों की स्पीड 20KM प्रति घंटा तय है। इसके बावजूद कई बार पर्यटक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते है। जिसकी मॉनीटरिंग के लिए कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। वन विभाग के जिम्मेदारों का पूरा फोकस पर्यटकों से आय बढ़ाने पर रहता है। कुछ जगह मॉनीटरिंग के लिए कर्मचारी तैनात दिखते है, लेकिन वह भी कुछ जगह ही है। इसका फायदा उठाकर कई बार पर्यटक जंगली जानवरों पर पत्थर फेंकने जैसी घटना का अंजाम देते रहते है।
जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...