इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 16 May, 2024|16:38|IST
ताजा खबर

तंत्र-मंत्र से संतान सुख देने का लालच देकर ठगे लाखों रुपये, बर्बाद हुई दंपत्ति

Updated: digiana.com | Oct 08, 2022, 01:00 PM IST

तंत्र-मंत्र से संतान सुख देने का लालच देकर ठगे लाखों रुपये, बर्बाद हुई दंपत्ति

इंदौर: संतान सुख की चाह में एक दंपत्ति ने सबकुछ गंवा दिया। तंत्र-मंत्र के चक्कर में दंपत्ति बर्बाद हो गई। एक महिला सहित पञ्च लोगों ने उनसे लाखों रुपये ठग लिए। दरसल, 9 साल पहले दंपत्ति की शादी हुई थी लेकिन उन्हें कोई संतान नहीं थी, जिसके कारण महिला उदास रहती थी। इसी का फायदा उठाकर एक शातिर महिला ने उसे अपने जाल में फंसाया और तंत्र-मंत्र से बच्चा होने की बात कही। दंपत्ति भी बातों में आ गई और सबकुछ गंवा बैठे। पुलिस ने मास्टरमाइंड महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक़, दंपत्ति की शादी की 9 साल पहले हुई थी। युवक प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाती है। बच्चा नहीं होने से वह उदास रहती थी। उसके पार्लर पर एक महिला रानी काफी समय से आ रही थी। जब उसने महिला से उदास होने का कारण पूछा तो उसने बच्चा नहीं होने की बात बताई। इस पर रानी ने उसे अपने परिचित रवि के बारे में बताया कि वह तंत्र-मंत्र से बच्चा करवा सकता है। उसने महिला की मोबाइल पर रवि से बात करवाई।
रवि ने दंपत्ति से मुलाक़ात और अफज़ल से मिलने के लिए कहा। अफज़ल ने गुजरात के रहने वाले अनिल से बात कराई। उसने बताया कि, अनिल ही पंडित का पूरा काम देखता है, जो :संतान लोगो को संतान प्राप्ति करवा देते हैं। अज्ज़ल ने कहा कि वह कुछ विशेष लोगों के लिए काम करते हैं लेकिन मेरे कहने पर तुम्हारे लिए काम कर देंगे। अनिल से बात करने पर उसने दशहरे की रात पूजा करने की बात कही। साथ ही उसने रुपये दोगुने करने का भी झांसा दिया।
अनिल ने दंपत्ति से कहा कि पंडित जी दशहरा की रात पूजा करने आएंगे इसलिए आप जितने रुपए इकट्ठे कर सकते हो कर लो। उसने रुपये उधार लेने की बात कही और डबल होने पर लौटा देने के लिए कहा। दंपत्ति ने अपने रिश्तेदारों से 8 लाख रुपये इकट्ठे कर लिए। दशहरे के दिन अनिल, रवि और पंडित वहां पहुंचे और घर के अंदर साधना शुरू की। पंडित ने दंपत्ति को अभिमंत्रित पानी पिलाया और सिंदूर लगाकर घर के बाहर भेज दिया।
इसके बाद सुनसान जगह पर नारियल गाड़कर आने का कहकर रवि, अनिल और पंडित घर पर ताला लगाकर चले गए। काफी देर तक हम दोनों बाहर खड़े रहे। देर रात में हमने घर का ताला तोड़कर अंदर जाकर देखा तो आठ लाख रुपए के साथ घर में रखी करीब 90 हजार की जूलरी भी गायब थी।
पीड़िता के पति ने बताया कि पूजा के दौरान अनिल के साथ जो पंडित घर आया था, उसने मुंह पर मास्क लगाने के साथ ही सिर पर टोपी पहनी थी। इसके कारण हम पंडित का चेहरा तक नहीं देख पाए। इस मामले में पुलिस ने रवि और रानी को हिरासत में लिया है। बाकी के साथियों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

 







सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.