इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 08 May, 2024|08:44|IST
ताजा खबर

शादीशुदा युवक दलित युवतियों का कराता था धर्म परिवर्तन, मामला दर्ज

Updated: digiana.com | Jul 15, 2021, 04:34 PM IST

शादीशुदा युवक दलित युवतियों का कराता था धर्म परिवर्तन, मामला दर्ज

रतलाम, शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामले सामने आया है। उक्त मामला मुस्लिम युवक द्वारा दलित वर्ग की हिन्दू युवती के साथ ब्लैकमेलिंग कर उसका धर्म परिवर्तन करने की कोशिश की है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धर्मस्वातंत्र्य अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करते हुए मामले में जाँच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दीनदयाल नगर क्षेत्र की इक्कीस वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि उसके मोहल्ले में रहने वाला आरोपी उस्मान पिता इदरीस कुरैशी पिछले करीब दो वर्ष से उसके पीछे पडा हुआ था। एक ही मोहल्ले में रहने के कारण युवती की आरोपी से साधारण जान पहचान थी। करीब दो वर्ष पूर्व आरोपी उस्मान ने युवती से कहा कि वह उसे पसन्द करता है। इसी दौरान एक दिन आरोपी उस्मान पीड़ीत युवती को किसी बहाने से लोकेन्द्र टाकीज स्थित ज्यूस सेन्टर में लेकर गया और वहां के बन्द केबिन में उसने युवती के साथ आपत्तिजनक हरकतें की और आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए।
आपत्तिजनक फोटो खींचने के बाद आरोपी उस्मान युवती पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा, जबकि वह पहले से ही शादी शुदा है। आरोपी हर बात में उसे फोटो वायरल करने की धमकी देता था। विगत 8 जुलाई को आरोपी ने पीडीता को एक कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा। उसने कहा कि वह शादी के लिए कागज तैयार करवा रहा है, लेकिन जब पीडीता ने कागज को पढा तो उसे पता चला कि इस कागज में लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात लिखी हुई थी। युवती ने इस कागज पर साइन करने से इंकार किया तो आरोपी ने उसे फिर से फोटो वायरल करने की धमकी दी और धमकी देकर युवती से कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए। हस्ताक्षर करवाने के बाद आरोपी ने युवती से कहा कि उसके साथ रहने के लिए युवती को अपना धर्म बदल कर मुस्लिम धर्म अपनाना पडेगा। पूरे घटनाक्रम से डरी हुई युवती ने यह बात अपने अभिभावकों को बताई और माता पिता के साथ पुलिस के पास पंहुची। पुलिस द्वारा दलित वर्ग की युवती की रिपोर्ट पर आरोपी उस्मान के विरुद्ध भादवि की धारा 354,354(घ),अजा जजा अधिनियम और म.प्र धर्मस्वातंत्र्य अधिनियम की विभिन्न धारााओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को राउण्डअप कर लिया है तथा उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.