जबलपुर, नेशनल हाईवे में अड़ीबाजी कर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरों को सिहोरा पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों ने पूछताछ में हाईवे में हुईं 2 लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस आरोपियों से क्षेत्र में हुईं अन्य वारदातों के संबंध में पतासाजी कर रही है। शुक्रवार की रात इस लुटेरी गैंग का शिकार एक लोडिंग वाहन का ड्राइवर बना।
वाहन के आगे बाइक अड़ाकर बदमाशों ने ड्राइवर के साथ मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीन लिया था। लुटेरों ने दूसरा शिकार बाइक सवार किराना व्यापारी को बनाया था। पुलिस दोनों मामलों में लूट का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी रही और कुछ घंटे के बाद ही पुलिस ने लुटेरों को लूटी गई बाइक, मोबाइल और रकम के साथ चौथई के जंगल से धर दबोचा।
सिहोरा टीआई गिरीश धुव्रे ने बताया कि सोनू उपाध्याय 23 वर्ष एवं अंकित उपाध्याय 28 वर्ष निवासी खुड़ावल को पड़ताल के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने में एसआई महेंद्र पटैल, रवींद्र कन्नौज, रंजीत सिंह, नीरज चौरसिया सहित लक्ष्मी यादव राहुल सिंह, मनोजदुबे सहित अन्य की अहम भूमिका रही।
सिहोरा पुलिस के मुताबिक कटनी बहोरीबंद के ग्राम तमुरिया निवासी रोहित बैरागी (21) लोडिंग वाहन एमपी 21 जी-2937 से भाई संजय के साथ जबलपुर से मालभाड़ा लेकर लौट रहा था। शुक्रवार 16 जुलाई की देर रात 2ः30 बजे जैसे ही वह गंजताल बायपास पहुंचे। तभी एक बाइक से दो युवकों ने पीछे से ओवरटेक कर उनके वाहन के सामने बाइक अड़ा कर रोक दिया। दोनों गालीगलौज करते हुए उसकी तलाशी लेने लगे। आरोपियों ने उसकी जेब से एक हजार रुपए और उसकेभाई का मोबाइल छीन लिया। और मारपीट कर दोनों बदमाश बाइक से भाग गए।
दूसरा शिकार किराना व्यापारी को बनाया
लुटेरों का दूसरा शिकार गोसलपुर कंजई निवासी शेखर पटेल बना। उसकी किराने की दुकान है। शुक्रवार को वह बाइक से कटनी मौसी की लड़की की शादी में शामिल होने गया था। वहां से वह देर रात लौट रहा था। रात लगभग तीन बजे वह जैसे ही वह मंझौली ब्रिज सिहोरा पहुंचा। तभी बाइक सवार दोनों लुटेरों ने उसे रोक लिया। रुकते ही दोनों उससे मारपीट करने लगे। इसके बाद जेब से एक हजार रुपए और मोबाइल छीन कर फरार हो गए थे। बताया जाता है कि आरोपियों ने एक हाईवा ड्राइवर से भी लूटा था, लेकिन पीड़ित ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई।
जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...