जबलपुर, शादी का झांसा देकर एक युवक को ठगने वाली लुटेरी दुल्हन के चार साथियों को जबलपुर पुलिस ने दबोच लिया है।
दरअसल थाना लार्डगंज में 11 जुलाई की शाम लगभग 4 बजे जयप्रकाश तिवारी उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम सुनवानी खर्द पन्ना ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जिसमें उसने बताया था कि उसकी शादी न होने से उसने अपने रिश्तेदारों से चर्चा की थी। जिस पर रिश्तेदारों ने उसे रवि दुबे निवासी घाट पिपरिया जिला दमोह नाम के व्यक्ति का मोबाइल नम्बर दिया एवं बताया कि उन्हें शादी की जानकारी है। वो शादी के लिए लड़की बता देगें। तब उसने रवि दुबे से मोबाइल के माध्यम से बात की। रवि दुबे ने उसे रजनी तिवारी नाम की महिला से बात करायी।
व्हाटस एप में भेजी लडकियों की फोटो
रजनी तिवारी ने अपने व्हाटस एप के जरिये उसकी फोटो मांगी, तो उसके पड़ोसी श्यामकांत प्यासी ने उसकी फोटो रजनी के व्हाटसएप में भेज दी। जिसके बाद श्यामकांत के व्हाटसएप पर रजनी ने 3 लड़कियों की फोटो भेजी। उन तीन लड़कियों में से जिसका नाम अंजलि तिवारी , रजनी ने बताया था। उस अंजली तिवारी नाम की लड़की को पसंद कर लिया, तो रजनी ने श्यामकांत के नम्बर पर शादी करने के लिये जबलपुर आने को कहा। 8 जुलाई को वह एवं श्यामकांत प्यासी , उसके चाचा रामहित तिवारी, रामकिशोर तिवारी एवं बुआ का लड़का ओमप्रकाश चनपुरिया सभी लोग बुलेरो गाड़ी से दिन में लगभग 12-30 बजे रजनी तिवारी के बताये स्थान पर गोलबाजार पहुंचे।
रजिस्टर में साइन कराए और बोले हो गई शादी
थोड़ी देर बाद रजनी एक लड़की और एक लड़के के साथ आयी। रजनी के कहने पर हमने अपनी बुलेरो वहीं गोलबजार में खड़ी करके एक आटो में श्यामकांत प्यासी, चाचा रामहित तिवारी, बुआ का लड़का ओमप्रकाश चनपुरिया एवं रजनी तिवारी और उसके साथ आयी लड़की अंजली तिवारी जिससे उसकी शादी होने वाली थी एवं लड़की का भाई विकाश तिवारी को लेकर कोर्ट ले गयी। कोर्ट में हमें चार नम्बर गेट के पास ले जाकर रजनी ने किसी वकील से बात की और उसका आधार कार्ड लेकर रजनी ने उससे वकील साहब को 8 हजार रूपये फीस दिलवायी। फिर उससे जहां स्टाम्प मिलते हैं वहां पर एक रजिस्टर में उसके दस्तखत करवायी और वकील साहब ने बोला की शादी हो गयी है। आप लोग जा सकते हैं। तब हम सभी लोग आटो में बैठकर फिर से गोलबजार आ गये।
जेबर के लिए पैसे मांगे चलती बनी
फिर गोलबाजार में आकर रजनी ने हमसे शादी के लिये कपड़ा एवं जेवरात खरीदने के लिये कुल 1 लाख 10 हजार रूपये मांग कर ले लिये और वहां से पैसे लेकर पैदल ही चली गयी।
फिर इंट्री हुई नकली पुलिस की
अंजली तिवारी और अंजली का भाई विकाश तिवारी वहीं पर थे। तभी वहां पर 4 लोग आये और हम लोगों को धमकी देने लगे कि तुम लोग लड़की को भगाकर ले जा रहे हो हम लोग पुलिस वाले है। तुमको पुलिस थाना ले जायेंगे तो हम लोगों ने डर के कारण 8500 रूपये जो हमारे बचे थे। वो भी उन चारों को दे दिये। तभी जिस लड़की से उसकी शादी होने वाली थी। वह लड़की अंजली तिवारी एंव अंजली तिवारी का भाई विकाश तिवारी भी वहां से भाग गये। हम लोग भी डर के कारण गांव जाने के लिये निकले और अपने परिवार वालो को अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में बताया। रजनी तिवारी, अंजली तिवारी, अंजली का भाई विकास तिवारी एवं बाद मे आये अन्य चार लोगों ने षड़यंत्र पूर्वक शादी कराने का कहकर उसके साथ एक लाख अठारह हजार रूपये लेकर धोखाधड़ी की है। पूरा घटना क्रम सुनने के बाद पुलिस ने धारा 420, 120 बी, 506, 170 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बनाई टीम
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर रोहित काशवानी (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर अखिलेश गौर के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी लार्डगंज प्रफुल्ल श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी है।
गढ़ा में मिला नकली पुलिस कर्मी
पतासाजी के दौरान गठित टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना में मोची कुँआ में रहने वाला आशीष तिवारी नाम का व्यक्ति शामिल है । पतासाजी कर सरगमी से तलाश करते हुए आशीष तिवारी पिता कमलेश तिवारी उम्र 51 वर्ष निवासी मोची कुंआ नट बाबा मंदिर के पास गढ़ा फाटक लार्डगंज को अभिरक्षा में लेते हुए पूछताछ की गयी। जिसने बताया कि उसके मित्र विपिन जैन ने कहा कि गढ़ा फाटक में ही रहने वाले सुनील ठाकुर की पहचान की मैडम ज्योति कुशवाहा (बदला हुआ नाम रजनी तिवारी ) ने एक शादी वाली पार्टी जिला पन्ना से बुलायी है। उनके पास पुलिस बनकर धौंस दिखा कर दुल्हन को छुडाना है। इस काम को करने मे पैसे मिलेंगे, तो सुनील ठाकुर उर्फ शानू एंव विपिन जैन के साथ मिलकर शादी कराने वाली महिला ज्योति कुशवाहा (बदला हुआ नाम रजनी तिवारी ), तथा भानू जैन (नकली दुल्हन का बना हुआ भाई विकास तिवारी ) व श्रीमति सुमन जैन (नकली दुल्हन अंजलि तिवारी ) के साथ शामिल होकर षणयंत्र पूर्वक पन्ना से शादी करने वाली आयी पार्टी को स्वंय को पुलिस होना बताकर धौस दिखा कर डराए धमकाए।
इसी बीच मे ंज्योति कुशवाहा (बदला हुआ नाम रजनी तिवारी), पन्ना से आयी पार्टी से एक लाख दस हजार रूपए लेकर चली गयी थी, एंव नकली दुल्हन अंजलि तिवारी वास्तविक नाम सुमन जैन व उसका भाई विकास तिवारी वास्तविक नाम भानु जैन भी मौका देख कर भाग गए। आशीष तिवारी ,विपिन जैन , सुनील ठाकुर उर्फ शानू के व्दारा पन्ना से आए लोगो को पुलिस होने का एंव थाने ले जाने का भय दिखा कर 8500 रूपए ले लेना व फिर भाग कर षंणयंत्र पूर्वक ठगे गए एक लाख बीस हजार रूपए को आपस में बांट लेना स्वीकार किए। पतासाजी कर सरगर्मी से तलाश करते हुये 1 (रजनी तिवारी जिसने प्रार्थी को शादी कराने के लिए पन्ना से बुलाया का असली नाम) ज्योति कुशवाहा पति रवि कुशवाहा उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम केवलारी थाना पनागर तथा पुलिस बन कर पहुंचे विपिन जैन पिता चंद्र कुमार जैन उम्र 30 वर्ष निवासी गढ़ा फाटक थाना लार्डगंज एवं सुनील ठाकुर पिता अन्नू ठाकुर उम्र 32 वर्ष निवासी अमखेरा नर्मदा नगर थाना गोहलपुर को अभिरक्षा मे लेते हुए आरोपियों से 58 हजार 500 रूपये जप्त करते हुए चारों आरोपियो को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है। फरार आरोपी सुमन जैन (नकली दुल्हन अंजली), भानू जैन (नकली दुल्हन अंजली का भाई) की सरगर्मी से तलाश जारी है।
जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...