इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 02 May, 2024|04:16|IST
ताजा खबर

महामारी से जेईई मेन के विद्यार्थियों की तैयारी हुई प्रभावित, विशेषज्ञों की लेनी पड़ रही है मदद

Updated: digiana.com | May 29, 2021, 01:48 PM IST

महामारी से जेईई मेन के विद्यार्थियों की तैयारी हुई प्रभावित, विशेषज्ञों की लेनी पड़ रही है मदद

इंदौर,DNN, आइआइटी और अन्य तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली ज्वाइंट एंट्रेंस एक्जामिनेशन (जेईई) मेन महामारी के कारण नहीं हो पाई। चार चरणों में से दो बार की परीक्षा हो चुकी थी और तीसरे तथा चौथे चरण की परीक्षा अप्रैल में होने वाली थी। इसके लिए विद्यार्थी एक साल से तैयारी कर रहे थे। महामारी के कारण परीक्षा स्थगित कर देने के बाद से विद्यार्थी काफी निराश है। इसका बड़ा कारण यह है कि पूरी तैयारी विद्यार्थी कर चुके थे। अब आगे के दिनों में परीक्षा होगी या नहीं यह तय नहीं किया गया है ऐसे में कई विद्यार्थी इसे लेकर तनाव भी ले रहे हैं। उनका करियर न बिगड़ जाए इसके लिए परीक्षा की तैयारी कराने वाले विशेषज्ञों और काउंसलर का सहारा ले रहे हैं। इसमें उन्हें बताया जा रहा है कि परीक्षा स्थगित करने के बाद किसी के पास फिलहाल कोई जवाब नहीं है कि जेईई मेन आगे होगी या नहीं। इसके चलते विद्यार्थियों को कहा जा रहा है कि कुछ दिन जितना रिविजन कर पा रहे हैं उसे जारी रखें और साथ में 12वीं की परीक्षा की तैयारी भी करते रहें।

प्रवेश देर से होंगे तो कालेज की पढ़ाई का नुकसान 

परीक्षा के विशेषज्ञ विजित जैन का कहना है कि सही मायनों में देखे तो महामारी ने विद्यार्थियों की तैयारी को काफी प्रभावित किया है। पिछले साल भी इससे परेशानी हुई थी और इस बार तो हर तरह से परेशानी का सामना करना पड़ा है। महामारी में कई लोगों की जान गई हैं और हर जगह नकारात्मक बातें ज्यादा सुनाई देती हैं। इसका असर बच्चों पर ज्यादा पड़ता है। पहले ही विद्यार्थी अपनी परीक्षाएं समय पर नहीं होने से परेशान हैं और ऐसे में परिवारों में छाई उदासी से वे भी निराश रहते हैं। इसके लिए हम रोजाना बच्चों से बात कर रहे हैं और उन्हें समझा रहे हैं कि वे रोजाना अपनी एक्टिविटी कैसी रखें। जेईई की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा चिंता इस बात की है कि प्रवेश प्रक्रिया देर से शुरू होगी तो उनके कालेज की पढ़ाई का नुकसान होगा। क्या पढ़े और कितना पढ़े इसे लेकर भी बात कर रहे हैं। विद्यार्थियों के शिक्षक काउंसलर के रूप में व्यक्तिगत बातें करके बच्चों को खुश रखने का प्रयास कर रहे हैं।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.