इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|19:57|IST
ताजा खबर

जनता को कब तक मूर्ख बनाएंगे महाराज, मामला 8 फ्लाइटों के उदघाटन का

Updated: digiana.com | Jul 16, 2021, 07:09 PM IST

जनता को कब तक मूर्ख बनाएंगे महाराज, मामला 8 फ्लाइटों के उदघाटन का

ग्वालियर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के साथ ही भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सबसे पहला जो काम किया वह उनकी ग्वालियर में हवाई सेवाओं को विस्तार देने की थी,  जिसके तहत उन्होंने छह विमान सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की। इस घोषणा को महाराज की ग्वालियर को सौगात के तहत जमकर प्रचारित भी किया गया। हकीकत यह है कि विमान सेवाओं के विस्तार के नाम पर एक बार फिर लोगों को मूर्ख बनाया गया।
विमान सेवाओं में विस्तार की इस कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री वीके सिंह वर्चुअली शामिल हुए। दरअसल आज जिन 6 उड़ानों को हरी झंडी दिखाई गई उनमें से चार पहले से ही संचालित हो रही हैं। शुक्रवार को ग्वालियर से पुणे और पुणे से ग्वालियर, ग्वालियर से अहमदाबाद और ग्वालियर से मुंबई के लिए विमान सेवा शुरू हो गई। इन विमान सेवाओं की हकीकत जानने के लिए कुछ महीनों पीछे जाना होगा। इसी साल 29 मार्च को स्पाइसजेट की ग्वालियर से पुणे और पुणे से ग्वालियर हवाई सेवा शुरू हुई थी। 29 मार्च को ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर ने पुणे से आए 37 यात्रियों की अगवानी कर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया था। इसी विमान से ग्वालियर से 19 यात्री पुणे के लिए रवाना हुए थे।
इससे पहले पिछले साल 24 दिसंबर को ग्वालियर से स्पाइसजेट की ग्वालियर से अहमदाबाद के लिए विमान सेवा शुरू हुई थी। तब अहमदाबाद से 50 यात्री ग्वालियर और ग्वालियर से 62 यात्री अहमदाबाद के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार को फिर इन दोनों विमान सेवाओं का वाह वाही लूटने के लिए उद्घाटन हो गया। दरअसल कोरोना काल में हवाई सेवाओं पर रोक लगाई जाने के कारण यह दोनों विमान सेवाएं संचालित नहीं हो पा रही थी। अब विमान सेवाओं से जुड़ी एक और हकीकत। शनिवार सुबह स्पाइसजेट की ग्वालियर से मुंबई के लिए और मुंबई से ग्वालियर के लिए विमान सेवा शुरू होगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय में इस विमान सेवा के प्रस्ताव को पहले ही हरी झंडी मिल गई थी लेकिन नए नागरिक उड्डयन मंत्री ने भी इसे अपने नाम कर दिया। इस विमान सेवा के लिए ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर लंबे समय से सरकार से पत्र व्यवहार कर रहे थे। हालांकि भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी शेजवलकर के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए सरकार को पत्र लिखा था।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.