इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|21:02|IST
ताजा खबर

पुलिस की क्राइम मीटिंग में 7 थाना प्रभारियों से मांगा स्पष्टीकरण, 1 को दिया नोटिस

Updated: digiana.com | Jul 14, 2021, 03:08 PM IST

पुलिस की क्राइम मीटिंग में 7 थाना प्रभारियों से मांगा स्पष्टीकरण, 1 को दिया नोटिस

रतलाम, दो दिन पूर्व नए पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी गौरव तिवारी ने थाना प्रभारियों को जिले में अपराधों को रोकने के लिए लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए। बैठक में गंभीर अपराधों को लेकर संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर एसपी तिवारी ने औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी जनकसिंह रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं अवैध शराब के विशेष अभियान में प्रभावी कार्रवाई न करने पर स्टेशन रोड, माणक चौक, आइए रतलाम, सरवन, जावरा शहर, पिपलौदा व बड़ावदा थाना प्रभारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया।
जिले में जिन थानों पर स्थायी वारंटों की तामिली 30 प्रतिशत से कम हुई है, उनके प्रभारियों को चेतावनी देते हुए एसपी ने तामिली का प्रतिशत बढ़ाने व लंबित अपराधों का अध्ययन न करने पर नामली थाना प्रभारी रामसिंह भाबोर को निंदा से दंडित किया गया। महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में ज्यादा तेजी लाने के साथ थाना प्रभारी घटनास्थल का स्वयं अवलोकन करें। शिकायत मिलने पर तत्कार दल रवाना कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास करें। एसपी गौरव तिवारी ने गत दिवस क्राइम मीटिंग में यह निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए।
एसपी ने कहा कि महिला कर्मचारी द्वारा फरियादिया के कथन की रिकार्डिंग कराएं, कुछ बिन्दु यदि स्पष्ट नहीं होते हैं तो वे भी स्पष्ट कराएं ताकि सही धाराओं में अपराध दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। महिला संबंधी अपराधों व गुमशुदगी में प्रभावी कार्रवाई के लिए 15 जुलाई से शुरु किए जाने वाले विशेष अभियान में ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। 45 दिवसीय आपरेशन मुस्कान के सफल क्रियान्वयन के लिए एसडीओपी, सीएसपी व थाना प्रभारी अपहृत बालक-बालिकाओं की खोजबीन के लिए विशेष दल गठित कर गुम बालक-बालिकाओं की तलाश करें। एसपी ने मंदिरों, बैंकों, टोल नाको एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की समीक्षा भी की। बैठक में एएसपी (ग्रामीण) सुनील पाटीदार, जिले के एसडीओपी, सीएसपी व थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित थे।
ये निर्देश भी दिए

  • अवैध रेत उत्खनन के प्रकरणों में सख्त कार्रवाई करें।
  • थाना प्रभारी शाम 6 से रात 12 बजे तक पैदल भ्रमण करें।
  • जिन अपराधों में 7 वर्ष से कम सजा है, उनके आरोपित यदि पुनः अपराध करते है तो उन्हें जेल में बंद कराने के लिए प्रतिवेदन न्यायालय में पेश करें।
  • जिस व्यक्ति को थाने लाया जाए, उसकी जानकारी थाना प्रभारी को होना जरूरी है। थाना प्रभारी समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि अभिरक्षा में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु तथा किसी के साथ मारपीट की कोई घटना न हो।
  • अधिकारी जवानों, जनता से अच्छा व्यवहार कर उनकी मदद करें।
  • अपराध बढ़ने के कारणों की समीक्षात्मक रिपोर्ट/प्रतिवेदन थाना प्रभारी प्रस्तुत करें।
  • चोरी, नकबजनी व अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर पूर्ण अंकुश लगाएं। इसके लिए चेकिंग बढ़ाए। थाना व चौकी प्रभारी सप्ताह में दो दिन रात्रि गश्त करें।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.