इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 21 May, 2024|15:09|IST
ताजा खबर

यूपी में नाइट शिफ्ट के लिए बाध्य नहीं होंगी महिलाएं, सरकार ने जारी किया आदेश

Updated: digiana.com | May 30, 2022, 05:37 PM IST

 यूपी में नाइट शिफ्ट के लिए बाध्य नहीं होंगी महिलाएं, सरकार ने जारी किया आदेश

लखनऊ, यूपी सरकार ने महिला सुरक्षा के मद्देनजर सरकारी और निजी क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के लिए नए नियमों का ऐलान किया है। इसके तहत औद्योगिक एवं निजी संस्थानों में महिला कर्मचारियों को अब शाम सात बजे के बाद काम नहीं करना पड़ेगा। नाइट शिफ्ट में महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने पर संस्थान के मालिकों को उनकी सुरक्षा, परिवहन एवं खाने का भी जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी।
आदेश के मुताबिक अगर किसी वजह से महिलाओं को नाइट शिफ्ट में बुलाना पड़े तो इसके लिए महिलाओं की लिखित सहमति लेनी पड़ेगी। अगर नाईट शिफ्ट में काम कराना हो तो एक साथ 4 महिलाओं या उससे ज्यादा को ही काम कराया जा सकेगा। यूपी सरकार के इस फैसले को महिलाएं अच्छी पहल मान रही हैं तो वहीं कुछ लोग फैसले को अव्यावहारिक बता रहे हैं।
नोएडा शहर में छोटी-बड़ी मिलाकर 16 हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं। इसमें चार लाख से अधिक महिलाएं काम करती हैं, जिसमें सबसे ज्यादा गारमेंट एक्सपोर्ट और कॉल सेंटर में महिलाकर्मियों का प्रतिशत काफी अधिक है। इसमें काफी संख्या में शाम सात बजे के बाद भी महिलाकर्मी कार्य करती हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा हाल में जारी आदेश से महिला कर्मचारियों ने बहुत खुशी जताई है। महिला कामगारों का कहना है कि सरकार के इस आदेश के बाद अब उन्हें शाम 6 बजे तक छुट्टी मिल जाएगी। वह समय से सुरक्षित तरीके से घर आकर परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी बखूबी निभा सकेंगी।
श्रम विभाग ने ये स्पष्ट कर दिया है कि ये फैसला कारखाना अधिनियम के तहत लागू होगा और फिलहाल दूसरे विभागों में इसको लागू करने की कोई योजना नहीं है। भाग ने स्पष्ट किया है कि अभी ये सिर्फ फैक्ट्री में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए है। कॉल सेंटर, मीडिया, होटल इंडस्ट्री जैसे सेक्टर में ये फैसला लागू नहीं होगा।

सम्बंधित खबरें...
गैंगस्टर केस में बाहुबली मुख्‍तार अंसारी को 10 साल की सजा और...
[ Posted On digiana.com | Apr 29, 2023, 03:07 PM IST ]

लखनऊः उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार 10 साल की सजा सुनाई गई है और पांच लाख...

यूपी सरकार को हाई कोर्ट से झटका, बिना OBC आरक्षण निकाय चुनाव...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 07:04 PM IST ]

लखनऊ: उत्तCर प्रदेश निकाय चुनावों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी सरकार को झटका...

 कोरोना को लेकर योगी सरकार अलर्ट, विदेश यात्रा से लौटे लोगों...
[ Posted On digiana.com | Dec 21, 2022, 03:39 PM IST ]

नई दिल्ली: जीरो कोविड पॉलिसी हटने के बाद चीन में कोरोना ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। वहां हालात इतने बदतर हो गए है...

 नए साल पर बांके बिहारी मंदिर की एडवाइजरी, बच्चे, बुजुर्ग और...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 06:32 PM IST ]

मथुरा: मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में वैसे तो भक्तों की भीड़ हमेशा ही रहती है लेकिन खास दिनों जैसे होली,...

'पठान' पर बोले महंत राजू दास, जिस थिएटर में फिल्म चले उसे फूंक...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 05:08 PM IST ]

अयोध्या: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। अब अयोध्या...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.