लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रिटायर्ड डीआईजी की पत्नी को 18 साल पुराने हत्याकांड मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह दो साल से फरार चल रही थीं। रविवार देर शाम लखनऊ पुलिस ने अलका मिश्रा को गिरफ्तार किया है। अलका भाजपा महिला मोर्चा की नगर सचिव रहीं मालती शर्मा की हत्या में दोषी करार दी जा चुकी हैं। कोर्ट से दोषी करार होने के बाद से वह फरार चल रही थीं। गैर जमानती वारंट के साथ उनके घर पर कुर्की की नोटिस भी चस्पा किया जा चुका था।
दरअसल, सर्वोदय नगर में 7 जून, 2004 को मालती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुडंबा के कल्याणपुर निवासी मालती मूलरूप से जौनपुर की रहने वाली थीं। हत्याकांड के बाद से छानबीन कर रही गोमती नगर पुलिस ने सिपाही राजकुमार राय और अलका के करीबी रोहित यादव को गिरफ्तार कर मर्डर का खुलासा किया था।
राजकुमार और रोहित के बयान के बाद ही यह खुलासा हुआ था कि मालती की हत्या की साजिश रिटायर डीआईजी पीके मिश्रा की पत्नी अलका मिश्रा ने रची थी। दोनों ही भाजपा नेत्री थीं। इस मामले ने काफी तूल भी पकड़ा था। थाना प्रभारी रामेश्वर कुमार ने बताया कि हत्याकांड में दोषी करार होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया लेकिन जमानत मिलने के बाद से वह पिछले दो साल से फरार चल रही थीं।
इसके बाद अलका के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया. फिर पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी। अब रविवार को लखनऊ पुलिस ने गाजीपुर इलाके से अलका को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को अलका को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
लखनऊः उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार 10 साल की सजा सुनाई गई है और पांच लाख...
लखनऊ: उत्तCर प्रदेश निकाय चुनावों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी सरकार को झटका...
नई दिल्ली: जीरो कोविड पॉलिसी हटने के बाद चीन में कोरोना ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। वहां हालात इतने बदतर हो गए है...
मथुरा: मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में वैसे तो भक्तों की भीड़ हमेशा ही रहती है लेकिन खास दिनों जैसे होली,...
अयोध्या: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। अब अयोध्या...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...