इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 17 May, 2024|15:31|IST
ताजा खबर

फिरौती के लिए दोस्त का अपहरण फिर हत्या, PPE किट पहनकर शव जलाया

Updated: digiana.com | Jun 28, 2021, 06:15 AM IST

फिरौती के लिए दोस्त का अपहरण फिर हत्या, PPE किट पहनकर शव जलाया

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां 8 दिन पहले अगवा हुए एक कोल्ड स्टोरेज मालिक के इकलौते बेटे की हत्या कर दी गई। वारदात को उसके दोस्तों ने ही दो करोड़ रुपए की फिरौती के लिए अंजाम दिया। अपहरण के कुछ घंटों बाद ही आरोपियों ने कार के अंदर उसकी हत्या कर दी, शव को एक बैग में डाला और कोरोना मृतक बताकर श्मशान घाट पर PPE किट पहनकर जला दिया। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
21 जून की रात लापता हुआ था
आगरा के दयालबाग इलाके में रहने वाले सुरेश चौहान बड़े कारोबारी हैं। उनका बेटा सचिन (25) 21 जून की रात लोअर टी-शर्ट पहन कर टहलने निकला था। इसके बाद से वह लापता हो गया। काफी देर तक जब नहीं आया तो परिवार वालों ने आसपास तलाश की। सचिन के दोस्तों को फोन किया, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो न्यू आगरा थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
दो करोड़ की फिरौती मांगी गई
सचिन इकलौता था और पिता बडे़ कारोबारी थे। ऐसे में पुलिस ने अपहरण के एंगल से जांच शुरू की। इस बीच, सचिन के पिता से दो करोड़ की फिरौती भी मांगी गई। हत्यारों ने यह फिरौती कैसे मांगी इसका पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। फिरौती मांगने से अपहरण का मामला क्लियर हो गया। पुलिस के साथ STF भी इस केस की जांच में जुट गई।
अगवा करने में दिक्क्त नहीं हुई
STF प्रभारी हुकुम सिंह ने बताया कि रविवार रात सचिन के अपहरण के मामले में कमलानगर के रहने वाले हैप्पी खन्ना को पकड़ा गया। उससे पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। हैप्पी ने बताया कि उसने सुमित असवानी, मनोज बंसल और रिंकू के साथ मिलकर रिंकू की कार से सचिन को घर के पास से अगवा किया था। सचिन उन्हें पहचानता था इसलिए कोई चीख-पुकार नहीं हुई थी। कार में ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।
कोरोना महामारी का फायदा उठाया था
हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने कोरोना का फायदा उठाया। वे किट बैग में लाश को पैक कर PPE किट पहनाकर बल्केश्वर शमशान घाट गए और वहां कोविड से मौत और मृतक का नाम रवि वर्मा बताकर शव का अन्तिम संस्कार करवा दिया था। PPE किट से लोग उन्हें पहचान नहीं पाए और कोरोना का नाम सुनकर कोई शव के पास तक नहीं आया।
बिजनेस पार्टनर था मास्टरमाइंड
पुलिस ने बताया कि दयालबाग निवासी हर्ष चौहान, सचिन और उसके पिता सुरेश चौहान के साथ पार्टनरशिप में ठेकेदारी करता था। इधर कोरोना मे उसका काफी घाटा हुआ था। सचिन के ठेकेदार दोस्त सुमित असवानी का सचिन के ऊपर 40 लाख रुपया बकाया था और काफी समय से मांगने पर भी उसे वापस नहीं मिल पा रहा था। हर्ष ने सुमित को साजिश में शामिल किया और वादा किया कि अपहरण के बाद वो मध्यस्थता करवाकर दो करोड़ की फिरौती दिलवा देगा। इसमें से एक करोड़ उसका होगा और एक करोड़ उसे दे देगा। किसी कारण से अगर फिरौती नहीं मिली तो भी वह सुमित को उसका सचिन पर बकाया 40 लाख रुपया दे देगा। इसके बाद सुमित ने अपने साथियों रिंकू, मनोज और हैप्पी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
सचिन के पिता बोले- लेनदेन का पता नहीं
सचिन के पिता सुरेश चौहान ने बताया कि उन्हें लेनदेन की जानकारी नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। मेरे परिवार का इकलौता चिराग बुझाने वालों को सजा जरूर दिलवाऊंगा। सुरेश चौहान का बरहन में कोल्ड स्टोरेज है। इसके आलवा वह जिला पंचायत के सरकारी ठेकेदार हैं। सचिन उन्हीं के साथ काम करता था।

सम्बंधित खबरें...
गैंगस्टर केस में बाहुबली मुख्‍तार अंसारी को 10 साल की सजा और...
[ Posted On digiana.com | Apr 29, 2023, 03:07 PM IST ]

लखनऊः उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार 10 साल की सजा सुनाई गई है और पांच लाख...

यूपी सरकार को हाई कोर्ट से झटका, बिना OBC आरक्षण निकाय चुनाव...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 07:04 PM IST ]

लखनऊ: उत्तCर प्रदेश निकाय चुनावों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी सरकार को झटका...

 कोरोना को लेकर योगी सरकार अलर्ट, विदेश यात्रा से लौटे लोगों...
[ Posted On digiana.com | Dec 21, 2022, 03:39 PM IST ]

नई दिल्ली: जीरो कोविड पॉलिसी हटने के बाद चीन में कोरोना ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। वहां हालात इतने बदतर हो गए है...

 नए साल पर बांके बिहारी मंदिर की एडवाइजरी, बच्चे, बुजुर्ग और...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 06:32 PM IST ]

मथुरा: मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में वैसे तो भक्तों की भीड़ हमेशा ही रहती है लेकिन खास दिनों जैसे होली,...

'पठान' पर बोले महंत राजू दास, जिस थिएटर में फिल्म चले उसे फूंक...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 05:08 PM IST ]

अयोध्या: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। अब अयोध्या...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.