लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल-बदल का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को बहुत्जन समाजवादी पर्त्टी और सत्ताधारी भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बीएसपी के 6 निलंबित विह्धायक और भाजपा का एक विधायक समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हो गए हैं।
इन सभी विधायकों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के खिलाफ जनाक्रोश इतना है। जनता इतनी दुखी है कि आने वाले समय में भाजपा का सफाया हो जाएगा।
अखिलेश यादव ने कहा बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो सपा में आना चाहते हैं। आने वाले समय में तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। अखिलेश ने कहा भाजपा ने घोषणापत्र के वादों को पूरा नहीं किया। भाजपा ने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की दोगुनी हो जाएगी लेकिन आज किसान ये जानना चाहता है कि किसानों की आय दोगुनी कब होगी। आज सभी जरूरी सामान महंगा हो गया।
अखिलेश ने कहा भाजपा के संकल्पपत्र का कोई भी पेज देख लीजिए। एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। इसके अलावा अधिकतम मूल्य पर धान की खरीद का वादा किया गया था। आज उत्तर प्रदेश का किसान के धान की खरीद नहीं हो पा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वादा किया था कि झांसी और मथुरा में मेट्रो बनेगी लेकिन कहीं मेट्रो नहीं बनी। सिर्फ उन्हीं शहरों में मेट्रो का काम हुआ है जो सपा काल में पास हुए थे।
भाजपा ने 2017 में लोक कल्याण संकल्प पत्र बनाकर कूड़े में फेंक दिया। भाजपा पन्ना प्रभारी तो बनाते है लेकिन अपने ही बनाए पन्ने को नहीं पढ़ा। सरकार बताए किसानों और खेती के कौन सा अच्छा काम किया। बुंदेलखण्ड के लोगो ने सबसे ज्यादा भाजपा पर भरोसा किया लेकिन जितना ज्यादा भरोसा जनता ने किया, उतना बड़ा धोखा भाजपा ने दिया।
लखनऊः उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार 10 साल की सजा सुनाई गई है और पांच लाख...
लखनऊ: उत्तCर प्रदेश निकाय चुनावों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी सरकार को झटका...
नई दिल्ली: जीरो कोविड पॉलिसी हटने के बाद चीन में कोरोना ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। वहां हालात इतने बदतर हो गए है...
मथुरा: मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में वैसे तो भक्तों की भीड़ हमेशा ही रहती है लेकिन खास दिनों जैसे होली,...
अयोध्या: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। अब अयोध्या...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...