लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने महिलाओं के लिए घोषणा पात्र जारी कर दिया है। देश की राजनीति में यह पहली बार है जब महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र जारी किया गया है। लखनऊ में घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बताया कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की भी सुविधा मिलेगी।
प्रियंका ने उम्मीद जताई कि अन्य पार्टियां भी इसका अनुसरण करते हुए महिलाओं के लिए आगे ऐसी पहल करेंगी। उन्होंने कहा कि सक्षमता, शक्ति महिला के सहज गुण होते हैं। इसके अलावा करुणा और दया जैसी भावनाओं से भी वे लबरेज होती हैं। उन्होंने कहा कि महिला अपने हक के लिए तैयार है और इसके लिए लड़ेंगी।
इस मौके पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दिया। अब जरूरी है कि महिलाओं को राजनीति में भी हिस्सेदारी दी जाए। ये काम कांग्रेस पार्टी करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन संसद व विधानसभाओं में महिलाओं की 50 फीसदी हिस्सेदारी होगी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि यह घोषणा पत्र कमरे में बैठकर तैयार नहीं किया गया है। यह पहल है। हर चीज का समय होता है। अब इसका वक्त आ गया है। अन्य दलों को भी इस पर निर्णय लेना चाहिए। महिलाएं आवाज उठा रही हैं। अपना हक मांग रही हैं। ये उसका प्रतिबिम्ब है। लड़कियों ने इस पर अच्छी प्रतिक्रिया दी है।
प्रियंका की ओर से महिलाओं के लिए जारी घोषणा पत्र में लगा गया है कि बेटियों को शैक्षणिक आधार पर स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देकर उनकी शिक्षा को सुलभ बनाया जाएगा। कांग्रेस बेटियों के साथ किए वादे को निभाएगी और उनके लिए शिक्षा को सुलभ बनाएगी। खेल के क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला खेल अकादमी का ऐलान भी प्रियंका ने किया है।
इस दौरान एक सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि जब मैं 14 साल की थी तब से व्रत रख रही हूं। मुझे अपने धर्म के लिए योगी से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। वहीं भाजपा के चुनाव के समय ही मंदिर जाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि योगी को क्या मालूम कि मैं कौन से मंदिर जाती हूं। मुझे उनके प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।
लखनऊः उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार 10 साल की सजा सुनाई गई है और पांच लाख...
लखनऊ: उत्तCर प्रदेश निकाय चुनावों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी सरकार को झटका...
नई दिल्ली: जीरो कोविड पॉलिसी हटने के बाद चीन में कोरोना ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। वहां हालात इतने बदतर हो गए है...
मथुरा: मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में वैसे तो भक्तों की भीड़ हमेशा ही रहती है लेकिन खास दिनों जैसे होली,...
अयोध्या: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। अब अयोध्या...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...