इंदौर, मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सख्त चेतावनी के बाद माफियाओं के खिलाफ एक्शन जारी है। इंदौर में एंटी माफिया अभियान के तहत मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। शहर में अवैध मैरिज गार्डन समेत घरों पर प्रशासन का बुलडोजर भी चला। नगर निगम की टीम करीब 200 अधिकारियों के साथ कनाडिया रोड स्थित मैरिज गार्डन पर सुबह ही पहुंच गई थी। उन्होंने अब तक करीब 40 स्थाई और अस्थाई अवैध निर्माणों से कब्जा हटा लिया।
एंटी माफिया अभियान के खिलाफ इंदौर के कनाडिया रोड पर प्रशासन की टीम ने पुलिस और नगर निगम के साथ संयुक्त कार्रवाई की। उन्होंने कनाडिया रोड स्थित प्रेम बंधन और रिवाज गार्डन पर नगर निगम के बुलडोजरों से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां मौजूद 40 से ज्यादा स्थाई और अस्थाई निर्माणों को भी हटाया गया।
बताया जा रहा है सोहराब पटेल और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर सीलिंग की जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण तैयार किया था। दोनों इसी जमीन पर दुकानों को किराए पर देकर हर महीने 10 से 15 हजार तक का किराया वसूल रहे थे। प्रशासन द्वारा पूरा मामला दर्ज कर मामले में FIR दर्ज करने की तैयारी भी की जा रही है। इंदौर नगर निगम करीब 200 से अधिक कर्मचारी और भारी संख्या में पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई करने पहुंचा।
इंदौर के अलावा राजधानी भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर जिले में भी सबसे ज्यादा माफियाओं पर एक्शन लिया जाना है। भोपाल प्रशासन ने स्कूल, वृद्धाश्रम और सरकारी दफ्तर के साथ ही ग्रीन फील्ड विकसित करने के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को राज्य शासन की सैद्धांतिक सहमति दी जा चुकी है। इन प्रस्तावों को जल्द ही लागू भी किया जा सकता है।
इंदौर: केदारनाथ धाम में महाराष्ट्रीयन ढोल की प्रस्तुति देने के लिए इंदौर से हनुमंत ध्वज पथक 40 सदस्यीय दल शुक्रवार को...
इंदौरः मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर प्रवास पर आए। अपने प्रवास...
इंदौर: इंदौर के पास सिमरोल में फिर भीषण हादसा हुआ है। गुरूवार सुव्बह दो यात्री बसों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस...
इंदौर: इंदौर में राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि एक मिठाई दुकान पर धमकी भरा लैटर मिला है,...
इंदौर: इंदौर से फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है। शादी के 8 साल बाद पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। फिर हवाला करवाकर...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...