इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 26 April, 2024|17:29|IST
ताजा खबर

Youtube के टॉप वीडियोस की लिस्ट जारी, 'श्रीवाल्ली' ने मारी बाजी

Updated: digiana.com | Dec 06, 2022, 03:21 PM IST

Youtube के टॉप वीडियोस की लिस्ट जारी, 'श्रीवाल्ली' ने मारी बाजी

नई दिल्ली: गूगल ने YouTube के इस साल के सबसे पॉपुलर वीडियो की लिस्ट शेयर कर दी है। साल 2022 ने हिंदी सिनेमा को एक बड़ा सबक सिखाया है और वह ये कि बिना ओरिजिनल गाने बनाए हिंदी सिनेमा का बेड़ा पार होने वाला नहीं। इस सबक पर अपनी मोहर अब यूट्यूब इंडिया ने भी लगा दी है। कंपनी ने भारत में इस साल सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो के बारे में अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है।
सोमवार को जारी साल 2022 के टॉप यूट्यूब वीडियोज की म्यूजिक वीडियोज कैटेगरी में एक भी गाना हिंदी फिल्मों का नहीं है। टॉप 10 गानों में से चार गाने फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के हैं। इन टॉप 10 गानों में दो गाने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के भी शामिल हैं। ये ट्रेंड दिखाता है कि लोगों ने 60 सेकंड्स के छोटे वीडियो से लेकर 4-घंटे लंबे ई-स्पोर्ट को भी लाइव देखा।
इस बार लिस्ट में टॉप 10 ट्रेंडिंग वीडियो, टॉप 10 म्यूजिक वीडियो और टॉप 10 शॉर्ट्स कैटेगरी को बांटा गया। इसके अलावा YouTube ने ब्रेकआउट क्रिएटर ऑफ 2022, ब्रेकआउट वुमेन क्रिएटर और ओवरऑल टॉप रैंक क्रिएटर ऑफ द ईयर की भी लिस्ट शेयर की।
YouTube India के टॉप ट्रेंडिंग कंटेंट की बात करें तो इस साल Round2Hell के AgeofWater इस कैटेगरी में टॉप पर रहा। इस यूट्यूब पर 28 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इस लिस्ट में सेकंड वीडियो Sasta Shark Tank है। इसको अपलोड किया है YouTuber Ashish Chanchlani ने।
चेन्नई में रहने वाले संगीतकार देवी श्रीप्रसाद उर्फ डीएसपी के रचे चार गाने साल 2022 की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं। फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के हिंदी संस्करण के लिए संगीतबद्ध किया उनका गाना ‘श्रीवल्ली’ इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। रकीब आलम के लिए इस गाने को जावेद अली ने गाया है और इसे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पर फिल्माया गया है।
फिल्म का ‘सामी सामी’ गाना इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है जबकि समांथा पर फिल्माए गए फिल्म के सबसे मादक गाने ‘ऊ अंटावा मावा’ के हिंदी संस्करण को इस लिस्ट में छठा नंबर मिला है। सातवें नंबर पर इसी गाने का मूल तेलुगू संस्करण भी है।
Bhuban Badyakar के कच्चा बादाम को भी काफी लोगों ने देखा। ये गाना इस कैटेगरी में चौथे नंबर पर रहा. जबकि 5वें स्थान पर भोजपुरी गाना ले ले आई कोका कोला रहा। टॉप क्रिएटर्स की बात करें तो Shorts Break, Akshay Nagwadiya, Gulshan Kalra, Dushyant kukreja, sagar kalra (Shorts) ने इस साल बाजी मारी।


सम्बंधित खबरें...
 फिर डाउन हुआ ट्विटर, एक महीने में दूसरी बार परेशान हुए यूजर्स
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 11:45 AM IST ]

नई दिल्ली: सोशल मीडिया साइट ट्विटर गुरुवार सुबह डाउन हो गया,  जिसके चलते हजारों यूजर्स को परेशानियों का सामना करना...

रेलवे के तीन करोड़ यूजर्स का डाटा लीक, डार्क वेब पर बिक रहे नाम-नंबर
[ Posted On digiana.com | Dec 28, 2022, 01:16 PM IST ]

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पर डाटा चोरी होने के प्रयास के बाद भारतीय रेलवे में संभावित डाटा ब्रीच...

ट्विटर से 40 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक, सुंदर पिचाई से लेकर सलमान...
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 11:52 AM IST ]

नई दिल्ली: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लगभग 40 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी हो गया है। यह डाटा एक हैकर्स द्वारा चोरी...

लॉन्च हुआ बजट स्मार्टफोन Lava X3, 7 हजार से भी कम है कीमत
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 05:33 PM IST ]

नई दिल्ली: Lava ने अपना बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसका नाम कंपनी ने Lava X3 रखा है। इस फोन के लॉन्च के साथ कंपनी ने अपने...

एलन मस्क ने की ट्विटर प्रमुख पद से इस्तीफे की पेशकश, पोल कर...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 02:49 PM IST ]

नई दिल्ली: एलन मस्कf आज के समय में ऐसे शख्सp बन गए हैं, जिनके एक ट्वीट से लोगों और उद्योगपतियों में खलबली मच जाती है। हाल...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.