इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 April, 2024|13:54|IST
ताजा खबर

फेसबुक का नाम बदलकर हुआ Meta, शेयर बाजार में भी नए नाम से होगी ट्रेडिंग

Updated: digiana.com | Oct 29, 2021, 11:20 AM IST

फेसबुक का नाम बदलकर हुआ Meta, शेयर बाजार में भी नए नाम से होगी ट्रेडिंग

नई दिल्ली, सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अपना नाम बदल लिया है। अब फेसबुक दुनियाभर में मेटा नाम से जाना जाएगा। फेसबुक के फाउंडर और CEO मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को ऑकलैंड में आयोजित सालाना कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की। उन्होंने कहा भविष्य के वर्चुअल-रियलिटी विजन  को हासिल करने के लिए हम खुद को री-ब्रांड कर रहे हैं। अब हमारे लिए फेसबुक फर्स्ट की जगह मेटावर्स फर्स्ट होगा।
दरअसल लंबे समय से फेसबुक के नाम को बदलने की चर्चा चल रही थी। अब उसी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। मार्क जुकरबर्ग लंबे समय से अपने सोशल मीडिया कंपनी की दोबारा ब्रान्डिंग करना चाहते हैं। वे इसे एकदम अलग पहचान देना चाहते हैं। एक ऐसी जहां फेसबुक को सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के तौर पर ना देखा जाए अब उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए फेसबुक का नाम बदल मेटा किया गया है।
फेसबुक के फॉर्मर सिविक इंटीग्रिटी चीफ समिध चक्रवर्ती ने कंपनी को मेटा नाम का सुझाव दिया था। इससे पहले फेसबुक ने 2005 में भी कुछ ऐसा ही किया था जब उसने अपना नाम TheFacebook से बदलकर Facebook कर दिया था। दुनिया भर में फेसबुक का इस्तेमाल 3 अरब से ज्यादा लोग करते हैं। वहीं भारत में फेसबुक का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 41 करोड़ है।
कंपनी के शेयरों में एक दिसंबर से FB की बजाय MVRS  सिंबल से ट्रेडिंग शुरू होगी। जुकरबर्ग ने कहा कि मेटा ग्रीक शब्द बियॉन्ड से आया है। यह दुनिया में कंपनी का बेहतरीन प्रतिनिधित्व करता है। हमारी कंपनी ऐसी है जो लोगों को जोड़ने के लिए टेक्नोलॉजी बनाती है। इस बदलाव का मकसद फेसबुक को मेटावर्स कंपनी के तौर पर पेश करना है। इसके बाद फेसबुक का मुख्य सोशल ऐप नए ब्रांड नेम के अंब्रेला में मौजूद होगा।
कंपनी की तरफ से नाम बदलने का ये बड़ा कदम उस समय उठाया गया है जब फेसबुक पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि कंपनी अपने यूजर के डेटा तक को सुरक्षित नहीं रख पा रही है। हाल ही में जब एक फेसबुक के पूर्व कर्मचारी Frances Haugen ने कंपनी के कुछ सीक्रेट डॉक्यूमेंट लीक कर दिए थे उसमें ये सामने आया था कि फेसबुक ने यूजर सेफ्टी के ऊपर अपने खुद के मुनाफे को रखा था।



 




सम्बंधित खबरें...
 फिर डाउन हुआ ट्विटर, एक महीने में दूसरी बार परेशान हुए यूजर्स
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 11:45 AM IST ]

नई दिल्ली: सोशल मीडिया साइट ट्विटर गुरुवार सुबह डाउन हो गया,  जिसके चलते हजारों यूजर्स को परेशानियों का सामना करना...

रेलवे के तीन करोड़ यूजर्स का डाटा लीक, डार्क वेब पर बिक रहे नाम-नंबर
[ Posted On digiana.com | Dec 28, 2022, 01:16 PM IST ]

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पर डाटा चोरी होने के प्रयास के बाद भारतीय रेलवे में संभावित डाटा ब्रीच...

ट्विटर से 40 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक, सुंदर पिचाई से लेकर सलमान...
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 11:52 AM IST ]

नई दिल्ली: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लगभग 40 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी हो गया है। यह डाटा एक हैकर्स द्वारा चोरी...

लॉन्च हुआ बजट स्मार्टफोन Lava X3, 7 हजार से भी कम है कीमत
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 05:33 PM IST ]

नई दिल्ली: Lava ने अपना बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसका नाम कंपनी ने Lava X3 रखा है। इस फोन के लॉन्च के साथ कंपनी ने अपने...

एलन मस्क ने की ट्विटर प्रमुख पद से इस्तीफे की पेशकश, पोल कर...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 02:49 PM IST ]

नई दिल्ली: एलन मस्कf आज के समय में ऐसे शख्सp बन गए हैं, जिनके एक ट्वीट से लोगों और उद्योगपतियों में खलबली मच जाती है। हाल...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.