इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 06 May, 2024|20:59|IST
ताजा खबर

ट्विटर के बाद मेटा के कर्मचारियों पर लटकी तलवार, इसी हफ्ते शुरू होगी छंटनी

Updated: digiana.com | Nov 07, 2022, 12:12 PM IST

ट्विटर के बाद मेटा के कर्मचारियों पर लटकी तलवार, इसी हफ्ते शुरू होगी छंटनी

नई दिल्ली: ट्विटर के बाद अब सोशल मीडिया साइट फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा में बड़े पैमाने पर छंटनी की खबर है। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी का दावा है कि वहां काम कर रहे हजारों कर्मचारियों की इसी हफ्ते से छंटनी शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि छंटनी की इस प्रक्रिया के दायरे में कंपनी के हजारों कर्मचारी आएंगे। कहा जा रहा है कि यह छंटनी मेटा (फेसबुक) के इतिहास में पहली बार होगा। इससे पहले एलन मस्क ने भी ट्विटर कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेटा इसी बुधवार यानी 9 नवंबर से कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस छंटनी का असर कंपनी के हजारों कर्मचारियों पर पड़ेगा। इतने बड़े पैमाने पर छंटनी का ये कदम मेटा के इतिहास में पहली बार होगा। सितंबर के आखिर में कंपनी ने जानकारी दी थी कि मेटा में कुल 87,000 कर्मचारी काम करते हैं।
मेटा के शेयर में इस साल भारी गिरावट आई है। अक्टूबर में फेसबुक की पैरेंट कंपनी एक कमजोर तिमाही होने की जानकारी दी थी। साथ ही कहा था कि आने वाले साल में कंपनी का खर्चा बढ़ने वाला है। इसके बाद शेयर मार्केट में हलचल बढ़ी और मेटा के 67 बिलियन डॉलर के स्टॉक गिर गए। इस साल मेटा के शेयर वैल्यू में आधा ट्रिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हो चुका है, जिससे कंपनी को बड़ा झटका लगा है।
मेटा में होने जा रही छंटनी की रिपोर्ट्स पर अब तक कंपनी की ओर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि ये छंटनी बड़े पैमाने पर होगी। कंपनी के हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की योजना बन चुकी है, अब बस इसे अमलीजामा पहनाया जाना बाकी है।
 जकरबर्ग के पास मेटा प्लेटफॉर्म्स के करीब 16.8 फीसदी शेयर हैं। फेसबुक के रेवेन्यू में 97 फीसदी से अधिक हिस्सा विज्ञापनों से आता है। कंपनी के शेयरों में गिरावट से जकरबर्ग की नेटवर्थ में भी भारी गिरावट आई है। कभी वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे लेकिन अब 29वें नंबर पर खिसक गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 90.3 अरब डॉलर की गिरावट आई है और यह 35.2 अरब डॉलर रह गई है।

सम्बंधित खबरें...
 फिर डाउन हुआ ट्विटर, एक महीने में दूसरी बार परेशान हुए यूजर्स
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 11:45 AM IST ]

नई दिल्ली: सोशल मीडिया साइट ट्विटर गुरुवार सुबह डाउन हो गया,  जिसके चलते हजारों यूजर्स को परेशानियों का सामना करना...

रेलवे के तीन करोड़ यूजर्स का डाटा लीक, डार्क वेब पर बिक रहे नाम-नंबर
[ Posted On digiana.com | Dec 28, 2022, 01:16 PM IST ]

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पर डाटा चोरी होने के प्रयास के बाद भारतीय रेलवे में संभावित डाटा ब्रीच...

ट्विटर से 40 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक, सुंदर पिचाई से लेकर सलमान...
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 11:52 AM IST ]

नई दिल्ली: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लगभग 40 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी हो गया है। यह डाटा एक हैकर्स द्वारा चोरी...

लॉन्च हुआ बजट स्मार्टफोन Lava X3, 7 हजार से भी कम है कीमत
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 05:33 PM IST ]

नई दिल्ली: Lava ने अपना बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसका नाम कंपनी ने Lava X3 रखा है। इस फोन के लॉन्च के साथ कंपनी ने अपने...

एलन मस्क ने की ट्विटर प्रमुख पद से इस्तीफे की पेशकश, पोल कर...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 02:49 PM IST ]

नई दिल्ली: एलन मस्कf आज के समय में ऐसे शख्सp बन गए हैं, जिनके एक ट्वीट से लोगों और उद्योगपतियों में खलबली मच जाती है। हाल...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.