इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 02 May, 2024|17:20|IST
ताजा खबर

सर्दियों में आपको दिनभर तरोताजा रखेंगी ये चीजें, आज ही से शुरू करें खाना

Updated: digiana.com | Dec 07, 2021, 05:54 PM IST

 सर्दियों में आपको दिनभर तरोताजा रखेंगी ये चीजें, आज ही से शुरू करें खाना

नई दिल्ली, सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में अक्सर लोगों को सुस्ती महसूस होती है। शरीर में ऊर्जा की कमी की वजह से थकान महसूस होती है। कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी थकान रहती है और इसका असर हमारे रोजमर्रा के कामों पर भी पड़ता है। ऐसे में इस मौसम में खुद को तरोताजा रखने के लिए आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना होगा। आपको कुछ खास चीजों के बारे में बताते हैं जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करती हैं।
अंडे- अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। ब्रेकफास्ट में अंडे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर में एनर्जी रहती है। अंडे में 13 तरह के विटामिन, मिनरल्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। यही वजह है कि अंडे को सुपरफूड भी कहा जाता है. वजन कम करने में भी अंडा काफी कारगर होता है।
केले- केले में खूब सारा पोटैशियम, फाइबर और विटामिन होता है। इसमें कार्ब्स की अच्छी मात्रा होती है जो आपको पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखती है। केला खाने से पाचन सही रहता है और पेट से जुड़ी कोई दिक्कत भी नहीं होती है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी केला बहुत फायदेमंद होता है।
शकरकंद- स्वादिष्ट होने के अलावा शकरकंद शरीर में एनर्जी बढ़ाने का भी काम करती है। एक कप शकरकंद में 25 ग्राम कार्ब्स, 3.1 ग्राम फाइबर, 25 फीसदी मैंगनीज और विटामिन A की अच्छी मात्रा होती है। शकरकंद में मौजूद फाइबर और कार्ब्स को पचने में समय लगता है इसलिए इसे खाने के बाद शरीर लंबे समय तक एक्टिव रहता है।
सेब- सेब में कार्ब्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें पाए जाने वाला नेचुरल शुगर और फाइबर शरीर में ऊर्जा के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाने का काम करता है और शरीर लंबे समय तक एक्टिव रहता है। सेब में  एंटीऑक्सिडेंट भी अच्छी मात्रा में होता हो जो शरीर को एनर्जी देता है।
चुकंदर- चुकंदर भी शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। स्टडीज से पता चला है कि चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड फ्लो को तेज करता है। चुकंदर में पाए जाने वाला नाइट्रेट शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बढ़ाता है। इसकी वजह से ऊतकों को ज्यादा ऑक्सीजन मिलता है और शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ता है।
नट्स और सीड्स- सूखे मेवों में प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो आपको अंदर से पूरी एनर्जी देने का काम करते हैं। ये थकान और भूख को तुरंत दूर करते हैं। अगर आपको दिन भर की थकान दूर करनी है और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाना है तो मुट्ठीभर बादाम, काजू और अखरोट खाएं. इसके अलावा चिया सीड्स भी एनर्जी बढ़ाने में बेस्ट माने जाते हैं।

सम्बंधित खबरें...
 कोरोना के बाद दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दी दस्तक, दक्षिण...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:52 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में तबाही मचा रहे कोरोना के बीच दक्षिण अफ्रीका में दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दस्तक दी है। दक्षिण कोरिया...

 800 रुपये में लगेगी कोरोना की नोजल वैक्सीन, कोविन प्लेटफॉर्म...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार अलर्ट पर है। बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है. जिसमें अब इंजेक्शन...

कोरोना के खतरे के बीच भारत में नोजल वैक्सीन को मंजूरी, निजी...
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 04:11 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना के एक बार फिर बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट मोड में आ गई है और संक्रमण को रोकने...

कोरोना का सब वेरिएंट BF.7 मचा रहा तबाही, ये लक्षण दिखे तो हो जाए...
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 05:26 PM IST ]

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। चीन में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। मरीजों के बढ़ते...

आपके भी घुटनों से आती है कट-कट की आवाज, ना करें नजरअंदाज
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 05:48 PM IST ]

नई दिल्ली: उम्र बढ़ने के साथ हमारे शरीर में तमाम तरह की दिक्कतें होने लगती हैं. उनमें से एक है हड्डियों से आने वाली कट-कट...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.