इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 02 May, 2024|10:18|IST
ताजा खबर

सर्दियों में मटर के बिना अधूरी है कई डिशेस, जानें इसके फायदें और नुकसान

Updated: digiana.com | Dec 05, 2021, 12:43 PM IST

 सर्दियों में मटर के बिना अधूरी है कई डिशेस, जानें इसके फायदें और नुकसान

नई दिल्ली, सर्दियों में हर तरफ हरे मटर दिखाई देने शुरू हो जाते हैं। कुछ डिशेज ऐसी हैं  जो मटर के बिना अधूरी हैं। इन व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़े-से मटर ही काफी हैं। एक तरफ इनका स्वाद लाजवाब है, तो वहीं दूसरी तरफ इनके आयुर्वेदिक गुण भी अनगिनत हैं।  इनमें बड़ी मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।  हरी मटर में विटामिन A, E, D, और C भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। हालांकि मटर हमें कई बीमारियों से भी बचाता है लेकिन इसके कई नुकसां भी है।
 मटर खाने के फायदे
कैंसर में फायदेमंद
विशेषज्ञों के मुताबिक, मटर में एंटीऑक्सीडेंट के साथ कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिनमें कैंसर से बचाव करने के गुण पाए जाते हैं। इस कारण मटर खाने के फायदे में कैंसर की समस्या से बचाव भी शामिल किया जा सकता है।
प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है
मटर खाने के फायदे में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता का विकास भी शामिल है। दरअसल मटर में प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम मौजूद होता है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि मैग्नीशियम शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होता है।  इस कारण ऐसा माना जा सकता है, कि इसका नियमित इस्तेमाल रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।
अल्जाइमर से करता है बचाव
विशेषज्ञों के मुताबिक, मटर में एक खास तत्व पैलिमायोएथेलेनामाइड पाया जाता है। वहीं इस संबंध में किए गए शोध में इस बात की भी पुष्टि की गई है, कि पैलिमायोएथेलेनामाइड (फैटी एसिड का एक प्रकार) में एंटी-(न्यूरो) इंफ्लेमेटरी और एनल्जेसिक प्रभाव पाए जाते हैं। यह प्रभाव अल्जाइमर की बीमारी से संबंधित जोखिम कारकों को कम करने में सहायक हो सकते हैं। इस कारण ऐसा माना जा सकता है, कि अल्जाइमर की बीमारी में मटर के लाभ देखे जा सकते हैं।
ज्यादा मटर खाने के नुकसान
गठिया के लक्षण बढ़ा सकती है
हरी मटर में खूब सारा प्रोटीन, एमीनो एसिड और खूब सारा फाइबर होता है। इनमें विटामिन D भी होता है जो हड्डियों के घनत्व के लिए जरूरी है। बहुत ज्यादा मटर खाने से शरीर से कैल्शियम की मात्रा कम होने लगती है और यूरिक एसिड बढ़ने लगता है। इसकी वजह से गठिया की बीमारी हो सकती है।यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों का दर्द भी बढ़ जाता है। बहुत ज्यादा मटर हड्डियों को कमजोर करने का भी काम करता है।
शरीर में पूरे पोषक तत्व नहीं पहुंचने देते
हरी मटर में पाए जाने वाले फाइटिक एसिड और लेक्टिन पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालते हैं। ये पाचन की समस्या भी पैदा करते हैं। इनमें मौजूद फाइटेट्स, शरीर में जिंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे मिनरल्स को कम कर देते हैं जिसकी वजह से शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसका असर इम्यून सिस्टम पर भी पड़ता है और शरीर में बैक्टीरिया होने की संभावना बढ़ जाती है।इसलिए मटर को बहुत अधिक मात्रा में खाने से बचना चाहिए।
वजन बढ़ाता है मटर
हरी मटर खाने का एक साइड इफेक्ट ये भी है कि ये वजन को बढ़ाने का काम करता है। मटर प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत है लेकिन बहुत मात्रा में खाने से ये बॉडी फैट बढ़ाता है। मटर में बहुत सारा फाइबर होता है और सीमित मात्रा में खाने पर ये वजन को कंट्रोल भी करता है लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा ठीक उल्टा काम करने लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मटर को कम मात्रा में ही खाने की सलाह देते हैं।
पेट में सूजन और गैस बनाता है
कुछ स्टडीज के मुताबिक मटर का ज्यादा सेवन करने से पेट में सूजन होने लगती है। ये पेट में गैस भी बनाता है. मटर में बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट होता है इसलिए इसे बहुत ज्यादा खाने से पेट में दिक्कत बढ़ जाती है। मटर में पाए जाने वाला शुगर आसानी से नहीं पचता है और इसकी वजह से पेट में गैस बनने लगता है। मटर में पाया जाने वाला लेक्टिन भी पेट सूजन और इससे जुड़ी दिक्कतों को बढ़ाता है।

सम्बंधित खबरें...
 कोरोना के बाद दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दी दस्तक, दक्षिण...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:52 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में तबाही मचा रहे कोरोना के बीच दक्षिण अफ्रीका में दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दस्तक दी है। दक्षिण कोरिया...

 800 रुपये में लगेगी कोरोना की नोजल वैक्सीन, कोविन प्लेटफॉर्म...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार अलर्ट पर है। बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है. जिसमें अब इंजेक्शन...

कोरोना के खतरे के बीच भारत में नोजल वैक्सीन को मंजूरी, निजी...
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 04:11 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना के एक बार फिर बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट मोड में आ गई है और संक्रमण को रोकने...

कोरोना का सब वेरिएंट BF.7 मचा रहा तबाही, ये लक्षण दिखे तो हो जाए...
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 05:26 PM IST ]

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। चीन में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। मरीजों के बढ़ते...

आपके भी घुटनों से आती है कट-कट की आवाज, ना करें नजरअंदाज
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 05:48 PM IST ]

नई दिल्ली: उम्र बढ़ने के साथ हमारे शरीर में तमाम तरह की दिक्कतें होने लगती हैं. उनमें से एक है हड्डियों से आने वाली कट-कट...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.