मुम्बई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी निजी जिंदगी की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिर में पूजा करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनके कैप्शन में उन्होंने लिखा पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही राहु केतु मंदिर है। ये तिरुपति बालाजी के काफी करीब है। वहां जाकर थोड़ी पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए।
दुश्मनों से दया पाना चाहती हैं कंगना रनौत?
कंगना रनौत ने लिखा पांच तत्वों में से वायु तत्व का लिंग यहां स्थित है। बहुत अद्भुत जगह है। मैं अपने प्यारे दुश्मनों से थोड़ी दया की भीख पाने के लिए यहां गई थी। इस साल में मैं कम पुलिस कंप्लेंट/FIR और लव लेटर्स पाना चाहती हूं। जय राहु केतु जी की। अपने इस कैप्शन के कंगना ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाए हैं।
राहु-केतु मंदिर में घुटने टेककर आईं कंगना
कंगना रनौत लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनकर इस मंदिर में पहुंचीं। तस्वीरों में आप उन्हें दीपक जलाते, घुटने टेककर हाथ जोड़ते और गाय को चारा खिलाते देख सकते हैं। कंगना रनौत की इन तस्वीरों को कुछ ही देर में ढेरों लाइक्स मिल गए हैं और कमेंट सेक्शन में फैंस उनके लिए इस साल के अच्छा होने की कामना कर रहे हैं।
कंगना के लिए विवादों में रहा साल 2021
बता दें कि साल 2021 कंगना रनौत के लिए विवादों से भरा रहा। एक्ट्रेस अपने विवादित बयानों और उन पर किए गए पलटवारों के चलते चर्चा में बनी रहीं। उन पर कई केस और FIR की गईं जिनके चलते उन्हें कोर्ट-कचहरियों और पुलिस थानों के चक्कर लगाने पड़े। जहां कंगना वर्क फ्रंट पर कमाल का काम कर रही हैं वहीं उनकी निजी जिंदगी में कई दिक्कतें चल रही हैं।
न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...
मुंबई: फिल्म 'दृश्यम-2' की अपार सफलता के बाद अजय देवगन फिल्म 'भोला' से भौकाल मचाने आ रहे हैं। अजय देवगन ने एक मोशन पोस्टर...
मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा...
मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं और फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार...
मुंबई: 'कहते हैं कि जब वो भस्म लगाता है तो ना जाने कितनों को भस्म कर देता है...।' अजय देवगन की अपकमिंग मूवी 'भोला' की झलक आखिरकार...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...