अयोध्या, उत्तर प्रदेशन के अयोध्या में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां नेशनल हाईवे पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब 20 यात्री जख्मी हो गए हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल यात्रियों को अयोध्या के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर यात्रियों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक़ हादसे का शिकार हुई राजस्थान के नंबर वाली बस दिल्ली से सिद्धार्थ नगर जा रही थी। इस दौरान नेशनल हाईवे 27 पर ओवरटेक करते समय बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 35 यात्री सवार थे जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई है।
दुर्घटना के बाद जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि घायलों की हरसंभव मदद करने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान पलटी बस को सीधा करने के लिए क्रेन की मदद ली गई। क्रेन के जरिए लंबी मशक्कत के बाद बस को सीधा किया जा सका।
हाल ही में 3 अप्रैल को यूपी के हरदोई जिले में एक ट्रक और कार की भिड़ंत का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया था। दरअसल, कार एक ट्रक को ओवरटेक कर रही थी उसी समय अचानक कार धीरे चलने लगी। इसी के साथ तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी थी। ट्रक में फंसी कार दूर तक घिसटती चली गई थी। गनीमत रही कि ट्रक को आसपास के लोगों ने रुकवा लिया जिससे कार सवार सुरक्षित निकल आए थे।
अयोध्या, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक शिक्षिका की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। अयोध्या क्षेत्र के श्रीराम पुरम...
अयोध्या, राम नगरी अयोध्या में मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। भव्य मंदिर निर्माण के बीच आज अयोध्या के लिए ऐतिशासिक...
अयोध्या, दूसरी बार उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे थे।...
अयोध्या, गणतंत्र दिवस से पहले उत्तर प्रदेश में बड़ी साजिश का पर्दाफ़ाश हुआ है। अयोध्या में रेल पुल के तीन हुक और तीन बोल्ट...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...