जयपुर, राजस्थान के 12वीं बोर्ड की परीक्षा में राजनीति विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र में कांग्रेस पार्टी से संबंधित छह प्रश्न पूछे गए थे। अब इस मामले को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने संज्ञान में लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राजस्थान के शिक्षा विभाग को प्रश्न-पत्र में कांग्रेस से जुड़े सवाल पूछे जाने पर पत्र लिखकर जवाब मांगा है। इस प्रश्न-पत्र में कथित तौर पर कांग्रेस पार्टी की 6 उपलब्धियों के बारे में पूछा गया था।
दरअसल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 12वीं कक्षा के राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा का पेपर पिछले गुरुवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस प्रश्न-पत्र में कांग्रेस से जुड़े सवालों को लेकर सीधे तौर पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा किया गया था। इस प्रश्न-पत्र में कुल 6 प्रश्न ऐसे थे जो सीधे तौर पर कांग्रेस से जुड़े थे।
इया मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मामले पर कहा था कि राजनीति विज्ञान की परीक्षा में कांग्रेस का महिमामंडन करने की असफल कोशिश की गई। इतिहास को इस तरीके से दर्शाने की कोशिश की है, जैसे कांग्रेस दूध की धुली हो। कांग्रेस के शासन में नए बच्चों के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश हो रही है।
ये सवाल पूछे गए थे
1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुल कितनी सीटें जीती थी?
कांग्रेस की सामाजिक एवं विचारधारात्मक गठबंधन के रूप में संक्षिप्त विवेचना कीजिए।
भारत में प्रथम तीन आम चुनावों में किस दल का प्रभुत्व रहा?
कांग्रेस ने 1967 का आम चुनाव किन परिस्थितियों में लड़ा व इसका क्या जनादेश मिला? विवेचना कीजिए।
आम चुनाव 1971 कांग्रेस की पुर्नस्थापना का चुनाव साबित हुआ। इस कथन की व्याख्या कीजिए।
गरीबी हटाओ का नारा किसने दिया था?
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी हेड कॉन्सटेबल पद के लिए हुई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। ये रिजल्ट दिल्ली...
जयपुर: राजस्थान में भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का सिलसिला जारी है। परीक्षा से पहले एक और भर्ती परीक्षा का पेपर लीक...
नई दिल्ली: सेंट्रल रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने इंडियन रेलवे में अपरेंटिस की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सेंट्रल...
भोपाल: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड में आवेदन का अच्छा मौका है। बोर्ड ने असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और अन्य...
हरियाणा: हरियाणा में सरकारी नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। हरियाणा पुलिस में 22 पदों पर भर्तियां...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...