इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|00:22|IST
ताजा खबर

देवास में गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण शुरू, आनसाइड रजिस्ट्रेशन के माध्यम से लगेगा टीका

Updated: digiana.com | Jul 22, 2021, 08:46 PM IST

देवास में गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण शुरू, आनसाइड रजिस्ट्रेशन के माध्यम से लगेगा टीका

देवास, जिले में 23 जुलाई 2021 से गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कार्य प्रारम्‍भ किया जा रहा है। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी.शर्मा द्वारा गर्भवती महिलाओं में कोविड संक्रमण की संभावनाएं आम नागरिकों की तरह ही होती है, परन्तु इनमें संक्रमण होने के पश्चात गंभीर जटिलताओं जैसे एक्लेम्पिशया एवं मृत्यु की संभावनाएं अधिक होती है। विशेषकर जिन महिलाओं में कोमॉर्बेडीटी जैसे 35 वर्ष से अधिक आयु, उच्च बी.एम.आई., डायबिटिज, उच्च रक्तचाप, आर्गन ट्रांसप्लांट, सी.ओ.पी.डी., अस्थमा, सिकल सेल डिजीज, हार्ड डिजीज, डायलिसिस या किडनी संबंधी रोग तथा जिन महिलाओं मे मीनोसेपरेसिव थैरेपी चल रही हो उनमें खतरे की संभावनाएं अत्यधिक रहती है।
कोविड संक्रमित गर्भवती महिला में प्रीटर्म बर्थ, आई.युजीआर. तथा नवजात शिशु के मृत्यु की संभावनाएं भी अधिक होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार गर्भावस्था में कोविड-19 टीकाकरण के लाभ अधिक होने के कारण गर्भवती महिलाओं में टीकाकरण की अनुशंसा की गई है।  स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शर्मा बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में गर्भवती महिलाओं का कोविड-19 टीकाकरण 23 जुलाई 2021 से प्रदेश सहित जिले मे प्रारम्भ किया जा रहा है।
जिले मे बीमा अस्पताल उज्जैन रोड देवास, सिविल अस्पताल कन्नौद, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्‍द्र बरोठा, सोनकच्छ, टोंकखुर्द, बागली, खातेगांव मे गर्भवती माताओं को कोविड-19 का टीका लगाया जावेगा। जिले मे गर्भवती महिलाओं के लिए सभी कोविड-19 टीकाकरण केन्‍द्रों पर आनसाईड रजिस्ट्रेशन के माध्यम से टीका लगाया जावेगा। वे अपना आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर अवश्य साथ लेकर जावे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शर्मा बताया कि कोविड-19 टीकाकरण गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किसी भी समय लगाया जा सकता है। गर्भवती महिलाओं के कोविड-19 टीकाकरण ऑन साईट पंजीयन के माध्यम से किया जायेगा।
गर्भवती महिलाओं का कोविङ-19 टीकाकरण, नियमित टीकाकरण दिवसों (मंगलवार एवं शुक्रवार) को शासकीय स्वास्थ्य संस्था पर संचालित ए.एन.सी. क्लीनिक में किया जाएगा। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में अन्य दिवस में आने वाली गर्भवती महिलाओं का भी कोविड-19 टीकाकरण किया जायेगा। प्रथम चरण में कोविड-19 टीकाकरण गर्भवती महिलाओं को समस्त शासकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया जाएगा।
जिन महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान कोविड-19 का संक्रमण हो चुका है उनका प्रसव के तुरन्त बाद कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। किसी गर्भवती महिला को यदि इंजेक्शन, भोज्य पदार्थों अथवा फार्मास्युटिकल प्रोडक्टस से एलर्जी का इतिहास हो तो उन महिलाओं को वैक्सीन नही लगाई जाएगी। टीकाकरण के पश्चात कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करे, कोविङ-19 टीकाकरण के पश्चात भी गर्भवती महिलाओं को सोशल डिस्टेंसिंग, डबल मास्क लगाना, हाथ धोना, भीडभाड वाले इलाके में न जाये आदि का पालन किया जाए। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड-19  टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जायेगा।

सम्बंधित खबरें...
भाजपा से बगावत करने वाले प्रात्यशियो पर गिरी गाज,18 बागियों...
[ Posted On digiana.com | Jun 30, 2022, 11:42 AM IST ]

देवास, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जो पार्षद प्रत्याशियो की सूची जारी की थी। तभी से भाजपा में बगावत...

दरोगा कर रहा था कांग्रेस प्रात्याशी का प्रचार, शिकायत पर निगमायुक्त...
[ Posted On digiana.com | Jun 25, 2022, 01:02 PM IST ]

देवास, वार्ड क्रमांक 30 में नगर निगम का एक दरोगा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा था।...

प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिवा चौधरी ने दिया अपने पद से इस्तीफा
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 12:05 PM IST ]

देवास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवा चौधरी ने अपने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव...

मौसम की पहली बारिश से नगर निगम की खोली पोल, वार्डो में हुआ जलजमाव
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 12:05 PM IST ]

देवास, गुरुवार शाम को बोला वह देशद्रोही बारिश तेज हवा के साथ झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। बारिश इतनी जोरदार थी कि शहर...

बीजेपी में हाई वोल्टेज ड्रामा, टिकट न मिलने पर पेट्रोल डालकर...
[ Posted On digiana.com | Jun 18, 2022, 03:55 PM IST ]

देवास, पार्षदों का टिकट फिक्स हो जाने के बाद अब कई कार्यकर्ता नाराज है और हाई वोल्टेज ड्रामा करता दिखाई दे रहे है। देवास...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.