इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 16 May, 2024|11:43|IST
ताजा खबर

बारिश के चलते भरभरा कर गिरा कच्चा मकान , 6 लोग घायल

Updated: digiana.com | Aug 03, 2021, 10:55 AM IST

बारिश के चलते भरभरा कर गिरा कच्चा मकान , 6 लोग घायल

देवास: नगर निगम देवास में भ्रष्टाचार चरम पर है। तभी पिछले दिनों नगर निगम का घेराव हिंदु संगठन तथा कांग्रेस ने किया था। उक्त विरोध प्रदर्शन प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए भ्रष्टाचार के संबंध में था। प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ पाने में गरीब सबसे पीछे की पंक्ति में आता है और जब तक उसका नंबर आता है तब तक अपात्र लोग उस गरीब के आवास को निगल चुके होते हैं। यही वजह है कि हर बार बारिश में हादसे साथ आते हैं।
तजा मामला देवास जिले के बीएनपी थाने का है जहां देर रात करीब 3 बजे शहर से 8 किलोमीटर दूर स्थित बिलावली में एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में कुल 6 लोग मलबे में दब गए थे। इनको स्थानीय रहवासियों ने बड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में एक गर्भवती महिला व एक बच्चा भी शामिल है।
उक्त मकान सीताराम नामक व्यक्ति का है। कच्चा मकान होने के चलते भारी बारिश में भरभरा कर गिर गया था। हादसे की सूचना क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम को दी। नगर निगम कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। नगर निगम उपयंत्री जगदीश वर्मा ने बताया कि 6 लोग घायल है, कोई जनहानि नही हुई है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। इधर जिला अस्पताल के डॉ ने बताया कि 6 लोगों को यहां लाया गया था जिनमें से 4 लोग प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया है। वहीं एक गर्भवती महिला व एक बच्चे को ज्यादा चोंटे है जिन्हें भर्ती कर लिया गया है। इलाज जारी है। गर्भवती महिला को बीमा अस्पताल में ईलाज के लिए कहा गया है। जिला अस्पताल में भर्ती सीताराम ने बताया कि वह सब सो रहे थे तभी करीबन 4 बजे यह हादसा हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने हमें बाहर निकाला। ये हुए घायल - सीताराम पिता हरिसिंह,कुंदन पिता सीताराम, कमलाबाई पति हरिसिंह, अभय पिता सीताराम, आरती पिता सीताराम, राधाबाई पति सीताराम इससे पहले भी देवास में मकान ढहने के हादसे हुए हैं। एक तो घायल अस्पताल में भर्ती हैं वहीं दूसरी ओर उनके सर की छत भी अब चली गई है। गनीमत है कि कोई हताहत नहीं हुआ। सीताराम के अनुसार उन्होने करीब 4 से 5 बार नगर निगम में आवास योजना के लिए आवेदन किया है लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें कागजों में उलझाकर रखा है। कभी पट्टे का बोलते हैं तो कभी अन्य दस्तावेजों का। वैसे तो नगर निगम में आवास योजना के नाम पर काफी भ्रष्टाचार हो रखा है लेकिन जिन्हें मकान का लाभ मिलना चाहिये वो अब भी अपने मकानों में खतरे की नींद से भयभीत हैं। सीताराम के अनुसार वे करीब 1 साल से आवास योजना के लिए परेशान हो रहे हैं लेकिन न तो उन्हें आवास मिला और न ही कोई अब आश बची है कि उन्हें ऐसी किसी योजना में लाभ मिलेगा जिससे उन्हें रहने के लिए घर मिल सके।

सम्बंधित खबरें...
भाजपा से बगावत करने वाले प्रात्यशियो पर गिरी गाज,18 बागियों...
[ Posted On digiana.com | Jun 30, 2022, 11:42 AM IST ]

देवास, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जो पार्षद प्रत्याशियो की सूची जारी की थी। तभी से भाजपा में बगावत...

दरोगा कर रहा था कांग्रेस प्रात्याशी का प्रचार, शिकायत पर निगमायुक्त...
[ Posted On digiana.com | Jun 25, 2022, 01:02 PM IST ]

देवास, वार्ड क्रमांक 30 में नगर निगम का एक दरोगा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा था।...

प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिवा चौधरी ने दिया अपने पद से इस्तीफा
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 12:05 PM IST ]

देवास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवा चौधरी ने अपने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव...

मौसम की पहली बारिश से नगर निगम की खोली पोल, वार्डो में हुआ जलजमाव
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 12:05 PM IST ]

देवास, गुरुवार शाम को बोला वह देशद्रोही बारिश तेज हवा के साथ झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। बारिश इतनी जोरदार थी कि शहर...

बीजेपी में हाई वोल्टेज ड्रामा, टिकट न मिलने पर पेट्रोल डालकर...
[ Posted On digiana.com | Jun 18, 2022, 03:55 PM IST ]

देवास, पार्षदों का टिकट फिक्स हो जाने के बाद अब कई कार्यकर्ता नाराज है और हाई वोल्टेज ड्रामा करता दिखाई दे रहे है। देवास...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.