इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 16 May, 2024|12:53|IST
ताजा खबर

खंडवा लोकसभा से ज्ञानेश्वर पाटिल की जीत, बागली विधानसभा से सर्वाधिक 79 हजार 975 मत मिले

Updated: digiana.com | Nov 03, 2021, 11:39 AM IST

खंडवा लोकसभा से ज्ञानेश्वर पाटिल की जीत,  बागली विधानसभा से सर्वाधिक 79 हजार 975 मत मिले

खंडवा, खंडवा लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस के राजनारायण सिंह पुरनी को 81 हजार मतों से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी मतगणना के दौरान यहां लगातार बढ़त बनाए हुए थे। ज्ञानेश्वर पाटिल की जीत की घोषणा होते ही भाजपा नेताओं ने जगह-जगह जश्न मनाया। 21वें राउंड में 42 हजार से ज्यादा मतों की निर्णायक बढ़त से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया था। वही ज्ञानेश्वर पाटिल ने जीत के बाद महंगाई के मुद्दे पर मीडिया से कहा की महंगाई हमारे देश मे ही नही पूरे विश्व मे बड़ी है और बात करे पेट्रोल डीजल की तो पेट्रोल डीजल में अंतराष्ट्रीय बाजार में उथल पुथल मची हुई है लेकिन हमारे प्रधान मंत्री मोदी उसके लेकर सतत लगे हुए है।
लोकसभा संसदीय क्षेत्र 28-खण्‍डवा अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 174-बागली के उपचुनाव 2021 की मतगणना उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास में सम्पन्न हुई। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 174-बागली के उपचुनाव 2021 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस से राजनारायण सिंह पुरनी को 68 हजार 767, भारतीय जनता पार्टी से ज्ञानेश्‍वर पाटील को 79 हजार 975, भारतीय ट्रायबल पार्टी से दारासिंह पटेल खतवास को 2 हजार 504, पीपल्‍स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से कैप्‍टन भोजराज को 269, वंचित बहुजन अघाडी पार्टी से सैय्यद रफीक साहब को 183, निर्दलीय गोपाल सिंह/करण सिंह सोलंकी को 109, निर्दलीय चेतन राठौर को 176, निर्दलीय जहीर वकील को 208, निर्दलीय शेख जाकिर को 248, निर्दलीय परीक्षित सिंह चौहान को 222, निर्दलीय मथुराबाई पटेल को 360, निर्दलीय रामगोपाल मालवीय को 377, निर्दलीय विजय बाबुलाल सालवे को 434, निर्दलीय विपिन सोनी को 1 हजार 059, निर्दलीय संगम को 879, निर्दलीय डॉ. हरेसिंह गुर्जर को 2 हजार 100 मत तथा नोटा में 1 हजार 587 मत मिले। 174-बागली विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 59 हजार 357 मतदाताओं ने किया मताधिकार का उपयोग। बागली विधानसभा क्षेत्र एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र खण्‍डवा अंतर्गत आने वाली अन्‍य विधानसभा क्षेत्र के सभी डाक मतपत्रों की मतगणना खण्‍डवा में की गई। उल्‍लेखनीय है कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र 28-खण्‍डवा अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 174-बागली के उपचुनाव 2021 में मतदान 30 अक्‍टूबर को हुआ था। जिसमें बागली विधानसभा क्षेत्र में 67.75 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाता प्रतिशत 69.45 तथा महिला मतदाता प्रतिशत 65.93 रहा था। उप चुनाव में बागली विधानसभा क्षेत्र में 355 मतदान केन्‍द्र बनाये थे। जिसमें 293 मुख्‍य मतदान केन्‍द्र, 62 सहायक मतदान केन्‍द्र, 52 शहरी मतदान केन्‍द्र, 303 ग्रामीण मतदान केन्‍द्र त‍था 38 संवेदनशील मतदान केन्‍द्र बनाये गये थे। इस दौरान मतगणना केन्‍द्र पर प्रेक्षक शत्रोहन वैश्‍य,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, एसपी डॉ.शिवदयालसिंह,सीईओ जिला पंचायत प्रकाशसिंह चौहान,अपर कलेक्‍टर महेन्‍द्रसिंह कवचे,एएसपी मनजीत सिंह चावला,नगर निगम आयुक्‍त विशालसिंह चौहान,एसडीएम प्रदीप सोनी,डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

सम्बंधित खबरें...
भाजपा से बगावत करने वाले प्रात्यशियो पर गिरी गाज,18 बागियों...
[ Posted On digiana.com | Jun 30, 2022, 11:42 AM IST ]

देवास, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जो पार्षद प्रत्याशियो की सूची जारी की थी। तभी से भाजपा में बगावत...

दरोगा कर रहा था कांग्रेस प्रात्याशी का प्रचार, शिकायत पर निगमायुक्त...
[ Posted On digiana.com | Jun 25, 2022, 01:02 PM IST ]

देवास, वार्ड क्रमांक 30 में नगर निगम का एक दरोगा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा था।...

प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिवा चौधरी ने दिया अपने पद से इस्तीफा
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 12:05 PM IST ]

देवास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवा चौधरी ने अपने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव...

मौसम की पहली बारिश से नगर निगम की खोली पोल, वार्डो में हुआ जलजमाव
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 12:05 PM IST ]

देवास, गुरुवार शाम को बोला वह देशद्रोही बारिश तेज हवा के साथ झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। बारिश इतनी जोरदार थी कि शहर...

बीजेपी में हाई वोल्टेज ड्रामा, टिकट न मिलने पर पेट्रोल डालकर...
[ Posted On digiana.com | Jun 18, 2022, 03:55 PM IST ]

देवास, पार्षदों का टिकट फिक्स हो जाने के बाद अब कई कार्यकर्ता नाराज है और हाई वोल्टेज ड्रामा करता दिखाई दे रहे है। देवास...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.