इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|03:24|IST
ताजा खबर

बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का लगातार प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Updated: digiana.com | Jul 27, 2021, 02:26 PM IST

बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का लगातार प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

देवास, लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर, बेरोजगारी एवं तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर मंगलवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के मार्गदर्शन में मप्र कांग्रेस कमेटी उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के जिला शहर अध्यक्ष अकरम शेख तृप्ति ने राज्यपाल के नाम एडीएम महेंद्र कवचे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि वर्तमान में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। खाद्य पदार्थों के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। जिससे आज लोगों के सामने जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो गया है।
इसी के साथ बिजली के लगातार बढ़े हुए बिल आ रहे हैं, जिससे भी उपभोक्ता परेशान हैं। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर सर्वाधिक टैक्स वसूला जा रहा है। इससे देश के अन्य प्रांतों के मुकाबले मध्यप्रदेश में पेट्रोल डीजल सबसे महंगा मिल रहा है। प्रदेश सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करे और लोगों को राहत पहुंचाएं।
किसानों के ऊपर तीन काले कानून भारत सरकार के द्वारा थोपे गए हैं, जिससे पूरे देश और प्रदेश का किसान आंदोलित और आक्रोशित है। हमारा अनुरोध है कि आप प्रदेश के किसानों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार को अवगत कराएं कि कृषि के जो कानून  बनाए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाए। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार रोजगार देने की बात कर रहे हैं, लेकिन बेरोजगारी के चलते आज लाखों युवा परेशान हैं। उनके रोजगार की प्रदेश सरकार कोई समुचित व्यवस्था नहीं कर पा रही है।
प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिए जाएं, इसके लिए आप राज्य सरकार को निर्देशित करें कि वह रोजगार की समुचित व्यवस्था करें। वही शासकीय कार्यालय में जो पद रिक्त पड़े हैं उन पर भी सीधी नियुक्ति की जाए। इस दौरान कांग्रेसियों ने अपने हाथों में जहां पार्टी का झंडा ले रखा था, वही पेट्रोल डीजल के चित्रों के साथ गैस की टंकी का कटआउट अपने हाथ में लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन का वाचन एडवोकेट सुरेश चौधरी ने किया।

सम्बंधित खबरें...
भाजपा से बगावत करने वाले प्रात्यशियो पर गिरी गाज,18 बागियों...
[ Posted On digiana.com | Jun 30, 2022, 11:42 AM IST ]

देवास, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जो पार्षद प्रत्याशियो की सूची जारी की थी। तभी से भाजपा में बगावत...

दरोगा कर रहा था कांग्रेस प्रात्याशी का प्रचार, शिकायत पर निगमायुक्त...
[ Posted On digiana.com | Jun 25, 2022, 01:02 PM IST ]

देवास, वार्ड क्रमांक 30 में नगर निगम का एक दरोगा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा था।...

प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिवा चौधरी ने दिया अपने पद से इस्तीफा
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 12:05 PM IST ]

देवास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवा चौधरी ने अपने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव...

मौसम की पहली बारिश से नगर निगम की खोली पोल, वार्डो में हुआ जलजमाव
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 12:05 PM IST ]

देवास, गुरुवार शाम को बोला वह देशद्रोही बारिश तेज हवा के साथ झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। बारिश इतनी जोरदार थी कि शहर...

बीजेपी में हाई वोल्टेज ड्रामा, टिकट न मिलने पर पेट्रोल डालकर...
[ Posted On digiana.com | Jun 18, 2022, 03:55 PM IST ]

देवास, पार्षदों का टिकट फिक्स हो जाने के बाद अब कई कार्यकर्ता नाराज है और हाई वोल्टेज ड्रामा करता दिखाई दे रहे है। देवास...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.