इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 April, 2024|14:30|IST
ताजा खबर

आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, माताजी के दर्शन के लिए मुख्य चौराहो पर लगेगी एलईडी

Updated: digiana.com | Sep 27, 2021, 11:25 AM IST

आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, माताजी के दर्शन के लिए मुख्य चौराहो पर लगेगी एलईडी

देवास, कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने नवरात्रि पर्व की तैयारियों और टेकरी परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्‍यवस्‍था और अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं के सुचारू क्रियान्‍वयन के लिए मॉ चामुण्‍डा टेकरी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एसपी डॉ शिव दयाल सिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी, डीएसपी किरण शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले दो से तीन गुनी ज्यादा भीड़ आएगी। टेकरी पर सौंदर्यीकरण कार्य 5 तारीख तक पूर्ण कर लें। जो कार्य चल रहै है, उन्‍हे जल्द से जल्द पूर्ण करें। अन्य जिलों के श्रद्धालु भी दर्शन करने आएंगे। पार्किंग की समूचित व्यवस्था की जाए। रास्तों पर रोशनी की व्यवस्था की जाए।
अभी निरीक्षण कर देख ले कि कहीं पर लाइट बंद तो नहीं है। जहां पर ज्यादा रोशनी की आवश्यकता है वहां पर ज्यादा लाइट और अच्छी क्वालिटी की लाइट लगाएं। कलेक्टर शुक्ला ने निर्देश दिये कि टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समूचित व्‍यवस्‍था की जाये। नवरात्रि पर माताजी के दर्शन के लिए देवास शहर के मुख्‍य स्‍थानों पर एलईडी स्‍क्रीनें लगाई जाये। जिस पर माताजी के लाईव दर्शन हो। श्रद्धालुओं को ऑन डिमांड घर पर प्रसाद पहुचाने की व्‍यवस्‍था की जाये। कोविड-19 गाईड लाईन के अनुसार धार्मिक स्थलों पर एक साथ 100 व्यक्तियों की अनुमित है।
कोविड-19 गाइडline का पूरा पालन कराया जाए। टेकरी पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। शहर में आने वाले प्रमुख मार्गो को व्‍य‍वस्थित करने के लिए बैठक बुलाएं। टेकरी पर अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये। जो भी व्‍यवस्‍था रहेंगी मंदिर समिति करेगी। मार्ग में किसी भी प्रकार की दुकान नहीं लगे, इसका विशेष ध्यान रखें। पार्किंग सड़क पर नहीं हो, निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्किंग करवाएं। कंट्रोल रूम से लगातार मानिटरिंग करें। सभी अधिकारी ट्राफिक व्यवस्था का निरीक्षण कर लें। कलेक्टर शुक्ला ने कहा कि छोटी माता मंदिर में रजतीकरण कार्य किया जा रहा है। मेने भी छोटी माता मंदिर में रजतीकरण कार्य के लिए चांदी दान की है। आप सभी भी इस कार्य में चांदी दान कर सकते हैं और दूसरो को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने कहा की 07 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व शुरू हो रहा है। हमें कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन भी कराना है। दर्शनार्थियों की भीड़ एक साथ न हो इस पर भी ध्यान दिया जाए। सिर्फ मंदिर समिति की प्रसाद की दुकानें ही लगेगी अन्य दुकानों को अनुमति नहीं होगी। कोरोना की सम्‍भावित तीसरी लहर को ध्‍यान में रखते है हुए नागरिकों को ऑन लाईन दर्शन के लिए प्रे‍रित करें। कलेक्टर शुक्ला ने नगर निगम को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग, सीढ़ी मार्ग रपट मार्ग एवं संपूर्ण टेकरी का साफ-सफाई कार्य समय रहते कर ले। टेकरी के प्रमुख स्थानों पर फिक्स डस्टबीन लगाए और प्रतिदिन कचरे का संग्रहण कार्य किया जाए। स्ट्रीट लाइट व अन्य लाइटों को दुरुस्त कर लिया जाए। संपूर्ण टेकरी स्थल पर नवरात्रि के दौरान नगर निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। कलेक्टर शुक्ला ने निर्देश दिए कि वन विभाग टेकरी क्षेत्र में रास्ते पर वृक्षो की छटाई कार्य करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए (शंख द्वार, सीढी द्वार, जैन मंदिर) पर्याप्त मात्रा में काउंटर लगाये। इसमें थर्मल स्क्रीन, मास्क वितरण तथा सैनिटाइजर की व्यवस्था करे। एमपीईबी टेकरी क्षेत्र में विद्युत पोल, स्टेट लाइट एवं झुलते तार को सही करे। विद्युत कनेक्शन की जांच कर लें, नवरात्रि के समय संपूर्ण टेकरी पर सतत विद्युत व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये। लोक निर्माण विभाग टेकरी मार्ग पर रेलिंग लगाए, रेलिंग की पुताई रिपेयरिंग संबंधित कार्य कर ले। नवरात्रि के समय पार्किंग स्थल से लेकर संपूर्ण टेकरी क्षेत्र पर आवश्यक स्थानों पर बेरीकेट की व्यवस्था करें। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव दयाल सिंह ने कहा कि पीडब्ल्यूडी बैरिकेडिंग की व्यवस्था अच्छे से कर ले। इस बार पिछली बार की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रहेगी। आखिरी के 4 दिन ज्यादा भीड़ रहती है।
अधिक से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये। श्रद्धालुओं को व्‍यवस्‍थीत तरीके से दर्शन कराने की व्यवस्था करें। पुलिस विभाग प्रतिवर्ष अनुसार संपूर्ण नवरात्रि में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़भाड़ प्रबंधन सुनिश्चित करेगा। संपूर्ण टेकरी क्षेत्र में नीचे का परिक्रमा पथ और ऊपर के परिक्रमा पथ पर दिन में दो बार चीता पार्टी द्वारा गश्त लगाए। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था प्रतिवर्षानुसार अनुसार नि:शुल्क रखी जाये। पार्किंग व्‍यवस्‍था पुलिस डीआरपी लाइन देवास एवं स्टेशन रोड पर रहेगी।



सम्बंधित खबरें...
भाजपा से बगावत करने वाले प्रात्यशियो पर गिरी गाज,18 बागियों...
[ Posted On digiana.com | Jun 30, 2022, 11:42 AM IST ]

देवास, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जो पार्षद प्रत्याशियो की सूची जारी की थी। तभी से भाजपा में बगावत...

दरोगा कर रहा था कांग्रेस प्रात्याशी का प्रचार, शिकायत पर निगमायुक्त...
[ Posted On digiana.com | Jun 25, 2022, 01:02 PM IST ]

देवास, वार्ड क्रमांक 30 में नगर निगम का एक दरोगा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा था।...

प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिवा चौधरी ने दिया अपने पद से इस्तीफा
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 12:05 PM IST ]

देवास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवा चौधरी ने अपने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव...

मौसम की पहली बारिश से नगर निगम की खोली पोल, वार्डो में हुआ जलजमाव
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 12:05 PM IST ]

देवास, गुरुवार शाम को बोला वह देशद्रोही बारिश तेज हवा के साथ झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। बारिश इतनी जोरदार थी कि शहर...

बीजेपी में हाई वोल्टेज ड्रामा, टिकट न मिलने पर पेट्रोल डालकर...
[ Posted On digiana.com | Jun 18, 2022, 03:55 PM IST ]

देवास, पार्षदों का टिकट फिक्स हो जाने के बाद अब कई कार्यकर्ता नाराज है और हाई वोल्टेज ड्रामा करता दिखाई दे रहे है। देवास...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.