इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 05 May, 2024|14:30|IST
ताजा खबर

बालक हर्षित को जन्मजात विकृति से मिला छुटकारा

Updated: digiana.com | Jul 19, 2021, 05:29 PM IST

बालक हर्षित को जन्मजात विकृति से मिला छुटकारा

देवास, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्रों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार आमजन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कई लाभकारी योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशा है कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सेवा वंचित न रहे। सभी को उचित स्वास्थ्य सेवा मिले। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर आमजन को बेहतर स्वास्थ सेवा दे रहे हैं।
शासन की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना का सहारा मिलने से बागली के ग्राम नयापुरा के हर्षित पाटीदार को जन्मजात विकृति से छुटकारा मिल गया है। जन्मजात विकृति से मुक्त होने पर हर्षित के माता-पिता खुश हैं तथा वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दे रहे हैं।
जिले में बागली ब्लॉक के ग्राम नयापुरा निवासी श्री दीपक पाटीदार ने बताया कि उनके यहां 11 अगस्त 2020 को नए मेहमान का आगमन हुआ। उनके बच्चे का जन्म जिला चिकित्सालय देवास में हुआ। उन्होंने बताया कि जब बच्चे हर्षित का जन्म हुआ तो परिवार के सभी सदस्य माता-पिता बहुत खुश हुए उनके घर में एक बालक ने जन्म लिया है। लेकिन इसी के साथ परिवार के सदस्य एवं माता-पिता घबराए क्योंकि हर्षित जन्मजात विकृति कटे होंठ व फटे तालु के साथ जन्म हुआ।
अस्पताल की सिस्टर ने प्रसव के तुरंत बाद बच्चे को एसएनसीयू में भेजा, वहां बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कर डॉ. वैशाली निगम ने बच्चे के परिजनों को समझाया कि आपका बच्चा उपचार के बाद पूर्णता स्वस्थ हो जाएगा। आप इसे आरबीएसके कार्यक्रम की जिला कोऑर्डिनेटर श्रीमती ज्योति आहिरे के पास ले जाएं। वे आपके बच्चे के निशुल्क उपचार के बारे में समस्त जानकारी देंगी। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात बच्चे के आरबीएसके अंतर्गत डी.आई.सी में रेफर किया गया जहां उसके परिजनों को बताया गया की आप चिंता ना करें आपके बच्चे का पूर्ण उपचार शासन की आरबीएसके योजना के अंतर्गत निशुल्क कराया जाएगा। जिसमें आपका कोई खर्च नहीं होगा।
नियमानुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा के आदेश पर बच्चे को शासन द्वारा चिन्हित अस्पताल सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में भेज कर दिनांक 28 जून 2021 को आरबीएस के अंतर्गत निशुल्क सर्जरी कराई गई। इस प्रकार बालक हर्षित को जन्मजात विकृति से छुटकारा मिला।
सीएमएचओ डॉ एम पी शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आरबीएसके के अंतर्गत 0 से 18 साल तक के बच्चों में जन्मजात विकृतियां या अन्य प्रकार की कोई समस्या होने पर उनका निशुल्क उपचार इस योजना के तहत किया जाता है।

सम्बंधित खबरें...
भाजपा से बगावत करने वाले प्रात्यशियो पर गिरी गाज,18 बागियों...
[ Posted On digiana.com | Jun 30, 2022, 11:42 AM IST ]

देवास, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जो पार्षद प्रत्याशियो की सूची जारी की थी। तभी से भाजपा में बगावत...

दरोगा कर रहा था कांग्रेस प्रात्याशी का प्रचार, शिकायत पर निगमायुक्त...
[ Posted On digiana.com | Jun 25, 2022, 01:02 PM IST ]

देवास, वार्ड क्रमांक 30 में नगर निगम का एक दरोगा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा था।...

प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिवा चौधरी ने दिया अपने पद से इस्तीफा
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 12:05 PM IST ]

देवास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवा चौधरी ने अपने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव...

मौसम की पहली बारिश से नगर निगम की खोली पोल, वार्डो में हुआ जलजमाव
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 12:05 PM IST ]

देवास, गुरुवार शाम को बोला वह देशद्रोही बारिश तेज हवा के साथ झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। बारिश इतनी जोरदार थी कि शहर...

बीजेपी में हाई वोल्टेज ड्रामा, टिकट न मिलने पर पेट्रोल डालकर...
[ Posted On digiana.com | Jun 18, 2022, 03:55 PM IST ]

देवास, पार्षदों का टिकट फिक्स हो जाने के बाद अब कई कार्यकर्ता नाराज है और हाई वोल्टेज ड्रामा करता दिखाई दे रहे है। देवास...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.