इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 28 April, 2024|15:59|IST
ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने खेली तूफानी पारी, रणजी डेब्यू में ठोका शतक

Updated: digiana.com | Dec 14, 2022, 02:56 PM IST

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने खेली तूफानी पारी, रणजी डेब्यू में ठोका शतक

नई दिल्ली: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार रणजी ट्रॉफी के डेब्यू किया है। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ पहले मैच की पहली पारी में धमाकेदार बैटिंग करते हुए सेंचुरी जड़ी है। अर्जुन ने 179 बॉल में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के उड़ाए। रणजी ट्रॉफी में गोवा का मुकाबला राजस्थान से खेला जा रहा है और यह 23 साल के अर्जुन का डेब्यू मुकाबला है।
अपनी पारी में अर्जुन ने कुल 26 सिंगल, 7 डबल रन भी लिए। करीब 56 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और अपनी पारी में 131 डॉट बॉल भी खेलीं। अर्जुन ने लगभग राजस्थान के हर बॉलर पर प्रहार किया और सेंचुरी जड़ी। अर्जुन तेंदुलकर ने इस पारी में सुयश प्रभुदेसाई के साथ रिकॉर्ड 200 से अधिक रनों की साझेदारी भी की। दोनों ने 333 बॉल में 200 रन जोड़े, जिसमें अर्जुन का योगदान ज्यादा रहा।
सचिन ने 11 दिसंबर, 1988 को मुंबई की ओर से गुजरात के खिलाफ अपना पहला रणजी मैच खेला था। तब महज 15 साल के रहे सचिन ने 100 रन की नाबाद पारी खेली थी। तब सचिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे। सचिन ने बाद में दलीप ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी में भी डेब्यू मैच में शतक जमाया था।
अर्जुन तेंदुलकर ऑलराउंडर हैं। वह तेज गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी करते हैं। IPLमें मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। उन्हें अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। वहीं उन्होंने अब तक खेले 9 टी-20 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। उनका 10 रन देकर 4 विकेट बेस्ट प्रदर्शन रहा है। जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में 7 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। 32 रन देकर 2 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है।
 

सम्बंधित खबरें...
 भारत और श्रीलंका के बीच होगा आमना-सामना, खेली जाएगी 3-3 मैचों...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 02:20 PM IST ]

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा भी खत्म हो गया। साल...

पूरन लखनऊ तो करन पंजाब में पहुंचे, मिनी ऑक्शन के बाद देखें...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 04:05 PM IST ]

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन हो चुका है और हर फ्रेंचाइजी की टीम तय हो चुकी है। मिनी ऑक्शन के बाद सात टीमों के...

 निकोलस पूरन पर बरसा धन, 16 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 06:53 PM IST ]

नई दिल्ली: आईपीएल ऑक्शन 2023 में वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान निकोलस पूरन पर जमकर पैसा बरसा. उन्हें...

 सैम कुरेन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 18.50 करोड़ में बिके
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 05:59 PM IST ]

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बन गया है। आईपीएल 2023 सीजन के लिए कोच्चि में हुई मिनी ऑक्शन में इतिहास...

 क्रिकेटर मुनाफ पटेल कार्रवाई, बैंक खाते सीज कर वसूले 52 लाख...
[ Posted On digiana.com | Dec 16, 2022, 01:48 PM IST ]

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मुनाफ पटेल के लिए बुरी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.