इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 02 May, 2024|02:32|IST
ताजा खबर

 न्यू ईयर को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट, जारी की एडवाइजरी

Updated: digiana.com | Dec 27, 2022, 02:54 PM IST

 न्यू ईयर को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट, जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली: चीन में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। चीन में ओमिक्रोन का सब वेरिएंट बीएफ.7 तबाही मचा रहा है, जिसके मरीज भारत में भी मिले है। इसी को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है और विदेशों से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। इसी बीच न्यू इयर भी है, जिसको लेकर राज्य सरकारों ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने के एडवाइजरी जारी की है।
गोवा में नए साल का जश्न मनाने के लिए पूरे देश से लोग पहुंचते हैं लेकिन गोवा सरकार की तरफ से किसी भी तरह की पाबंदी का ऐलान नहीं किया गया है। सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए तय किया गया है कि एक जनवरी को किसी तरह की पाबंदी नहीं रहेगी। एक जनवरी के बाद फिर से परिस्थितियों का रिव्यू किया जाएगा।
कर्नाटक में रेस्तरां, पब, थिएटर हॉल, स्कूल और कॉलेज जैसी बंद जगहों के अंदर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य में नववर्ष का जश्न रात 1 बजे तक चल सकता है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कहा, घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन हमें अभी से सावधानी बरतनी होगी।
दिल्ली में भी कोरोना की स्थिति को लेकर अरविंद केजरीवाल की सरकार काफी एक्शन में है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कोविड के डर को देखते हुए तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। वहीं, इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड की स्थिति पर एक आपात बैठक की थी।
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एहतियात के तौर पर कोविड-19 रोधी दिशानिर्देशों के सख्ती से पालन के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क को अनिवार्य किया गया है और बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को इससे बचने की सलाह दी गई है।
हिमाचल में भी नए साल का जश्न मनाने लाखों सैलानी पहुंचते हैं। भीड़ को देखते हुए राज्य सरकार ने कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किये हैं। जारी दिशा-निर्देश में लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने को कहा गया है। साथ ही होटल और रेस्तरां मालिकों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि लोग इस दिशा-निर्देश का पालन करें।
नए साल को लेकर नैनीताल में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पुलिस और प्रशासन अपने स्तर पर तैयारियां कर रहा है। होटल कारोबारियों ने भी पर्यटकों के स्वा गत की शानदार तैयारियां की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार नैनीताल में बीते साल की तुलना में ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद है। हालांकि, कोरोना ने होटलों की बुकिंग्स पर असर डाला है।

सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.