इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 02 May, 2024|02:55|IST
ताजा खबर

राहुल गांधी ने बताई 'जय सियाराम' की फिलॉसफी, समझाया तीन नारों का मतलब

Updated: digiana.com | Dec 03, 2022, 11:50 AM IST

राहुल गांधी ने बताई 'जय सियाराम' की फिलॉसफी, समझाया तीन नारों का मतलब

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों मध्यप्रदेश में हैं। यात्रा के बीच उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोला है। आगर मालवा जिले में पहुंचे राहुल गांधी की जय श्री राम फिलॉसफी  सामने आई है। राहुल गांधी ने आगर मालवा में मंच से राम के 3 नारों का मतलब समझाया। उन्होंने कहा कि हमारे जो आरएसएस के मित्र हैं, उनको मैं कहना चाहता हूं कि जय श्री राम जरूर बोलें, लेकिन जय सिया राम और हे राम, तीनों का प्रयोग कीजिए और सीता जी का अपमान मत कीजिए।
राहुल गांधी ने कहा, आरएसएस-बीजेपी के लोग 'जय सिया राम' का नारा नहीं लगाते। वो जय सिया राम नहीं बोलते, क्योंकि वो सीता का आदर नहीं करते। उनके संगठन में महिला को स्थान नहीं है। भगवान राम की भावना को आरएसएस के लोग नहीं अपनाते। राम ने कभी नफरत नहीं फैलायी, किसी का अपमान नहीं किया।
उन्होंने कहा कि सीता के बिना भगवान राम का नाम अधूरा है - वो एक ही हैं इसीलिए हम 'जय सियाराम' कहते हैं। भगवान राम सीता जी के लिए लड़े. हम जय सिया राम जपते हैं और महिलाओं को सीता का स्वरूप मान उनका आदर करते हैं। जय सिया राम...
राहुल गांधी ने बताया कि मध्य प्रदेश में एक पंडित मेरे पास आए और समझाया फिर उन्होंने मुझसे गहरा सवाल किया।  उन्होंने कहा कि जो भगवान राम थे, वो तपस्वी थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी तपस्या में डाल दी. फिर उन्होंने कहा कि गांधीजी हे राम कहते थे, उनका नारा था हे राम।
हे राम का मतलब, राम एक जीने का तरीका हैं। वो केवल एक व्यक्ति नहीं थे वो एक जिंदगी जीने का तरीका था- प्यार, भाईचारा , इज्जत, तपस्या. उन्होंने पूरी दुनिया को जीने का तरीका दिखाया और गांधी जी जब हे राम कहते थे तो उनका मतलब था जो भगवान राम हैं वो भावना हमारे दिल में है और उसी भावना को लेकर हमें जिंदगी जीनी है।
 ये है हे राम का मतलब जिस तरह से भगवान राम ने अपनी जिंदगी जी, जो उन्होंने तपस्या की, प्यार फैलाया, जो उन्होंने समाज के लिए काम किया वैसे ही अपनी जिंदगी जीना। फिर पंडित जी ने कहा दूसरा नारा- जय सिया राम।जय सीता जय राम। मतलब सीता और राम एक ही हैं इसलिए नारा है- जय सियाराम या जय सीताराम।

सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.