इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 18 May, 2024|20:48|IST
ताजा खबर

राहुल गांधी ने सरकार से की दो मांगे, कोरोना में जान गंवाने वालों को मुआवजे का उठाया मुद्दा

Updated: digiana.com | Nov 24, 2021, 04:56 PM IST

राहुल गांधी ने सरकार से की दो मांगे, कोरोना में जान गंवाने वालों को मुआवजे का उठाया मुद्दा

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार को घेरने के लिए हर दिन नया मुद्दा लेकर आते है। अब कोरोना महामारी में जान गंवाने वाले लोगों को मुआवजे का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। राहुल गांधी ने बुधवार को फिर ये मांग उठाई है। उन्होंने केंद्र सरकार से दो मांगे की है। पहली कोरोना काल में हुई मौतों का सही आंकड़ा और दूसरी कोरोना महामरी में जान गंवाने वालों को मुआवजा देना।
अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि कांग्रेस पार्टी की दो मांग हैं. एक तो कोविड मृतकों के सही आंकड़े बताए जायें। वहीं अपने प्रियजनों को कोविड में खो चुके परिवारों को चार लाख हरजाना दिया जाना चाहिए। अपनी बात को हैशटैग #4LakhDenaHoga के साथ आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि सरकार हो तो जनता का दुख दूर करना होगा।
राहुल गांधी ने ट्वीट में एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें गुजरात के रहने वाले उन लोगों का दर्द बयां किया गया है, जिन्होंने कोरोना से अपने प्रियजनों  को खोया। राहुल गांधी ने इस वीडियो में कहा है कि गुजरात मॉडल की बात तो होती रहती है। हमने जिन परिवारों से बात की सबने ये कहा कि कोरोना के समय ना उनको ऑक्सीजन मिला, ना बेड मिला और ना ही वेंटिलेटर मिला।
वीडियो में राहुल गांधी ने कहा है कि जब सरकार को लोगों की मदद करनी थी तब सरकार नहीं थी। जब लोगों को मुआवजे की जरूरत थी तब भी वो वहां नहीं थी। राहुल गांधी ने कहा कि राज्य सरकार झूठा आंकड़ा देती है, राज्य में 10 हजार नहीं बल्कि तीन लाख लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
इससे पहले जीएसटी को लेकर भी राहुल गांधी ने केंद्र की सरकार की नीतियों पर निशाना साधा था। तब उन्होंने 'जीएसटी में 140% विकास, जारी है अच्छे दिनों का पर्दाफाश' जैसे कैप्शन से सरकार पर निशाना साधा था।

सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.