इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 06 May, 2024|13:33|IST
ताजा खबर

पुलवामा हमले में शहीद मेजर विभूति की पत्नी निकिता बनीं "लेफ्टिनेंट"

Updated: digiana.com | May 29, 2021, 04:25 AM IST

पुलवामा हमले में शहीद मेजर विभूति की पत्नी निकिता बनीं

नई दिल्ली, साल 2019 में जम्मू कश्मीर में हुए पुलवामा हमले में शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी निकिता कौल ने शनिवार को इंडियन आर्मी ज्वाइन कर ली है। निकिता इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट बनी हैं। उन्होंने आज भारतीय सेना की वर्दी पहन मेजर विभूति शंकर को श्रद्धांजलि दी।

पति की शहादत पर निकिता ने कहा था कि विभु की राह पर चलना और उनके अधूरे सपने को पूरा करना मेरा काम है और इसी तरह मैं उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहती हूं। निकिता शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) परीक्षा और सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) का इंटरव्यू पास करने के बाद पिछले साल से ही चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकेडमी में ट्रेनिंग ले रही थी। साल 2019 में समाचार एजेंसी एएनआइ के साथ हुए इंटरव्यू में निकिता कौल ने हर भारतीय से सहानुभूति नहीं बल्कि मजबूत और एकजुट रहने का आग्रह किया था। उन्होंने अपने पति को अलविदा कहते हुए कहा था, 'मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि सहानुभूति न रखें बल्कि बहुत मजबूत बनें क्योंकि यह आदमी (वीएस ढौंडियाल) यहां खड़े हम में से किसी से भी बहुत बड़ा है। आइए हम इस आदमी को सलाम करते हैं। जय हिंद ।

गौरतलब है कि साल 2019 में 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। आतंकि हमले के बाद ही पुलवामा के पिंगलान गांव में आतंकियों को ढेर करने के लिए सेना ने ऑपरेशन चलाया था। इस ऑपरेशन में आतंकियों की गोली लगने से चार सैनिक शहीद हुए थे, जिनमें मेजर रैंक के ऑफिसर विभूति ढौंढियाल भी शामल थे। मेजर ढौंढियाल का शव जब उनके घर पहुंचा था तब उनकी पत्नी निकिता कौल ने कहा था कि उन्हें अपने पति पर गर्व है। उन्होंने पति को सैल्यूट करते हुए कहा था कि आपने मुझसे झूठ कहा था कि आप मुझसे प्यार करते हो। आप मुझसे नहीं अपने देश से ज्यादा प्यार करते हैं और मुझे इस पर गर्व है।

उन्होंने कहा था आप बहादुर आदमी हैं। मैं आपको अपने पति के रूप में पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं आपको अपनी आखिरी सांस तक प्यार करूंगी। मेरा जीवन आपके लिए ऋणी है। हां, यह दुख की बात है कि आप जा रहे हैं लेकिन मुझे पता है कि आप हमेशा मेरे आसपास रहोगे।

सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.