इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 05 May, 2024|19:36|IST
ताजा खबर

तमिलनाडु में बारिश से बिगड़े हालात, 9 जिलों में चक्रवाती तूफ़ान का अलर्ट

Updated: digiana.com | Nov 11, 2021, 05:26 PM IST

तमिलनाडु में बारिश से बिगड़े हालात, 9 जिलों में चक्रवाती तूफ़ान का अलर्ट

चेन्नई, तमिलनाडु में भारी बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आसमान से बरस रही आफत के कारण राज्य में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि चक्रवाती तूफान आज तमिलनाडु के तट पर पहुंच सकता है। तूफान के मद्देनज़र राज्य के 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के कारण राज्य में कम-से-कम अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहने की आशंका है। 11 नवंबर की शाम तक उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करने की संभावना है। तमिलनाडु में बारिश से निपटने के लिए सरकार ने एनडीआरएफ की टीम को भी तैनात किया है जोकि लोगों को सुरक्षित बचाने का काम कर रही है।
इस बीच चेन्नई कॉरपोरेशन कमिश्नर गगनदीप सिंह बेदी ने कहा है कि हम चेन्नई में अगले कुछ दिनों में 250 MM बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। हमने बचाव कार्य के लिए कई कदम उठाए हैं। पूरे शहर में पानी की निकासी के लिए 492 बड़े मशीन पंप लगाए गए हैं।
इसके अलावा अगले छह घंटों तक तमिलनाडु के चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू जिलों और पुडुचेरी में 45 किलोमीटर की तेज रफ्तार से हवाएं चलने की आशंकाएं हैं। वहीं इससे पहले भारी बारिश की भविष्यवाणी के कारण, चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, तंजावुर, थिरुवरुर और मइलादुथुराई में 10 और 11 नवंबर का अवकाश घोषित किया गया है।
 चेन्नई सेंट्रल-तिरुवल्लूर मार्ग पर अधिकांश उपनगरीय ट्रेनों को अंबत्तूर और अवादी में बाढ़ के कारण सस्पेंड कर दिया गया है। गुमीदपुंडी रूट पर उपनगरीय ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बता दें कि तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून के कारण एक अक्टूबर से अब तक सामान्य से 50 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है और 90 प्रमुख जलाशयों में से 53 जलाशयों में पानी 76 प्रतिशत भंडारण स्तर तक पहुंच गया है।

सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.