नई दिल्ली, देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,329 नए मामले सामने आए हैं, जो शुक्रवार की तुलना में 9.8% अधिक हैं। इस दौरान 10 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। इसके साथ ही कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 40,370 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर 4216 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.41 प्रतिशत है। भारत में कुल केस लोड 4,32,13,435 है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में एक्टिव केसों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महाराष्ट्र में देखी गई है। यहां सक्रिय केसों में 1758 का इजाफा हुआ है। दूसरे नंबर पर केरल है, जहां 1109 एक्टिव केस बढ़े हैं। इसके बाद कर्नाटक में 297 और दिल्ली में 234 के अलावा बाकी राज्यों में आंकड़ा दहाई के अंकों में है।
महाराष्ट्र में सात जून को एक महिला में BA.5 वैरिएंट का भी मिला था। चिंता की बात यह है कि प्रदेश में BA.5 वैरिएंट के मरीजों के मिलने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। इससे पहले महाराष्ट्र में 28 मई को BA.4 के चार और BA.5 के तीन मरीज सामने आए थे। देश में कोरोना के नए मामलों में तेजी आने के पीछे ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स BA.4 और BA.5 को जिम्मेदार माना जा रहा है।
मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार फिर चिंता बढ़ा रही है। शुक्रवार को 5319 जांच में 79 नए पॉजिटिव मिले है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 300 के पार पहुंच गई है। प्रदेश के 13 जिलों में शुक्रवार को नए संक्रमित मिले है। इनमें बैतूल में 2, भोपाल में 21, डिंडौरी में 9, गुना में 1, ग्वालियर में 2, इंदौर में 29, जबलपुर में 4, कटनी में 1, नरसिंहपुर में 1, रायसेन में 4, सागर में 2, सीहोर में 2, उज्जैन में 1 संक्रमित मिला है।
न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...
कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...
नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...
नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...
न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...