इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 21 May, 2024|17:13|IST
ताजा खबर

ज्ञानवापी मामले के जज रवि कुमार को अंजाम भुगतने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Updated: digiana.com | Jun 08, 2022, 05:10 PM IST

ज्ञानवापी मामले के जज रवि कुमार को अंजाम भुगतने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली, श्रृंगार गौरी नियमित दर्शन पूजन मामले में ज्ञानवापी मस्जिद के कमीशन का आदेश देने वाले सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार को धमकी मिली है। पहले भी अपनी जान को ख़तरा बताने वाले जज रवि कुमार को एक धमकी भरी चिट्ठी मिली है। इस्लामिक आज़ाद मूवमेंट नामक संस्था के नाम से लिखी गई चिट्ठी में अंजाम भुगतने की बात कही गई है।
काशी के सिविल जज रवि कुमार को दिवाकर को मंगलवार को रजिस्टर्ड मेल के जरिए यह धमकी भरा पत्र मिला। इस पत्र के साथ कई कागज भी जज को भेजे गए थे जिसके बाद उन्होंने यूपी के अपर मुख्य सचिव (गृह), डीजीपी और वाराणसी के पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद उनकी सुरक्षा में 9 पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए।
 पुलिस कमिश्नर वाराणसी ने कहा रवि कुमार दिवाकर को पहले से घर से लेकर दफ्तर तक सुरक्षा दी गई है जिसमें 9 पुलिसकर्मी हैं। ये भी बताया गया है कि डिस्ट्रिक्ट जज को भी पहले से 10 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा दी गई है। रवि कुमार दिवाकर  के साथ ही वाराणसी के जिला जज की सुरक्षा की भी समीक्षा की जा रही है।
वाराणसी के बहुचर्चित सिविल जज सीनियर डिविजन रवि कुमार दिवाकर ने श्रृंगार गौरी नियमित दर्शन मामले में कमीशन के आदेश दिए थे। कमीशन के आदेश में उन्होंने बाकायदा परिवार के डर का भी उल्लेख किया था और बताया था कि एक सामान्य से कमीशन की प्रक्रिया को असामान्य बना दिया गया है।
आज मिली 2 पन्नों की चिट्ठी में भी आदेश में लिखे गए इन लाइनों का जिक्र किया गया है और लिखा है कि आपने मीडिया में बयान दिया कि कमीशन एक सामान्य प्रक्रिया है। इन बातों के ज़िक्र के साथ बाकायदा धमकी दी गई है कि आप 80 फ़ीसदी लोगों के लिए काम कर रहे हैं तथा संघ और उनके सहयोगी संगठनों को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। अब 20 फ़ीसदी मुसलमान भी इकट्ठे हो रहे हैं। आपके फैसले से हिंदुओं में मुसलमानों के प्रति घृणा भर रही है जितना अधिक वह मुसलमानों से घृणा करेंगे उतना ही मुसलमान एक होंगे।








सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.