नई दिल्ली, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सुबह-सुबह बाबा रामदेव पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध करते बाबा रामदेव का एक पुराना वीडियो शेयर कर करते हुए दिग्विजय सिंह ने योग गुरु पर वार करते हुए कहा कि डोंगी रामदेव को पहचानने में लोगों को बहुत देर लगी। यह शुरू से ही भाजपा का एजेंट बना हुआ था। दिग्विजय ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें बाबा रामदेव तत्कालीन कांग्रेस की सरकार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए घेरते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखकर बताया कि कांग्रेस की सरकार ने रामदेव के लिए क्या-क्या किया है।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा यह भी जानना आवश्यक है कि जिस कॉंग्रेस को यह कोस रहा है उसी ने इसे दो फ़ूड पार्क के लिए 150-150 करोड़ का अनुदान दिया था। एक हरिद्वार में एक राँची में। उत्तराखंड में ज़मीन भी कॉंग्रेस CM नारायण दत्त तिवारी जी ने ही दी थी। जिस दिन भाजपा, मोदी, शाह गए यह फिर पल्टी मारेगा। दिग्विजय सिंह ने एक ट्विटर यूजर का वीडियो शेयर किया है जिसमें रामदेव पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में साइकिल चलाते दिख रहे हैं। यूजर ने बाबा रामदेव की वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "5 नवंबर 2011 की तारीख थी, पेट्रोल का दाम 68 रुपए। तब रामदेव जालंधर में साइकिल पर विरोध का अनुलोम-विलोम कर रहे थे, आज 100 पार है तो सन्नाटे की सांस खींचें हुए हैं। ऐसी भी क्या मजबूरी है ?" वीडियो को शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा, "डोंगी रामदेव को पहचानने में लोगों को बहुत देर लगी। यह शुरू से ही भाजपा का एजेंट बना हुआ था।
न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...
कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...
नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...
नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...
न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...