इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 01 May, 2024|22:07|IST
ताजा खबर

देवकीनंदन महाराज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सऊदी अरब से आया कॉल

Updated: digiana.com | Dec 26, 2022, 11:51 AM IST

देवकीनंदन महाराज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सऊदी अरब से आया कॉल

नई दिल्ली: भागवत कथा वाचक और वृंदावन में ठाकुर श्री प्रियाकान्त जू मंदिर के संस्थापक देवकीनंदन महाराज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। उनके निजी नंबर पर सऊदी अरब से फोन आया। फोन करने वाले ने पहले उन्हें अपशब्द कहे। विरोध करने पर बम से उड़ाने और चौक पर जिंदा जलाने की धमकी दी। देवकीनंदन महाराज इस समय खारघर मुंबई में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं। जानलेवा धमकी पर महाराष्ट्र पुलिस ने संज्ञान लेकर एनसीआर दर्ज की है। उन्हें धमकी मिलने के बाद पुलिस ने पंडाल को छावनी में तब्दील कर दिया है।
धमकी भरे कॉल के बाद देवकीनंदन ने वीडियो जारी कर अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया।उन्होंने कहा, ' मैं मुंबई में कथावाचन कर रहा था. मैंने सनातन परंपरा निभाने और संस्कृति को जगाने के मुद्दे पर बात की जो कि हम सनातनियों के लिए जरूरी है। इसके बाद हम कुछ लोग आज हुई कथा पर चर्चा कर रहे थे। उसी दौरान सऊदी अरब के नंबर से कॉल आया, पहले मैंने नहीं उठाया क्योंकि मैंने सोचा मेरा व्यक्तिगत नंबर किसी के पास नहीं होता, पता नहीं कौन है, क्यों उठाऊं, फिर साथ बैठे एक व्यक्ति ने कहा कि उठाकर पता कीजिए कौन है। मैंने जैसे ही फोन उठाया, दूसरी तरफ से इतनी गालियां दी गईं, फिर धमकी दी कि मुसलमानों से दूर रहो। मैंने कहा कि मैं तो दूर ही  रहता हूं और केवल अपने संस्कार की बात करता हूं। उसने कहा कि मैं बम से उड़ा दूंगा और चौक पर जिंदा जला दूंगा।'
प्रियाकान्तजु मंदिर सचिव विजय शर्मा ने बताया, महाराष्ट्र पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए कथा पंडाल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। संस्था की ओर से इस सबंध में 298, 504, 506, 507 धाराओं के तहत एक एन.सी.आर खारघर थाने में दर्ज कराई गई है। इससे पहले भी अप्रैल में मुंबई के वासिम में हनुमान जयंती पर रामभक्तों के साथ शोभायात्रा निकालने पर भी उन्हें दुबई से जान से मार देने की धमकी भरा फोन आया था।  
विजय शर्मा ने फोन पर बताया कि देवकीनंदन महाराज सनातन धर्म के लिए मुखर होकर बोलते हैं। न्यूज चैनल पर बहस और उनकी कथा के कई वीडियो वायरल होते रहे हैं. पिछले दिनों आफताब-श्रद्धा मामले में भी वे लव जिहाद पर हिंदू समाज को जाग्रत करते हुए प्रमुखता से बोले थे।
 महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम, यूपी के सीएम योगी और केंद्रीय गृह मंत्री से सनातन धर्म को बचाने की अपील की। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, हमारे राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मैं आग्रह करूंगा कि सनातन की आवाज रुकनी नहीं चलती रहनी चाहिए। वे इसमें संज्ञान लें और जो संभव है वह कार्य करें। सनातनियों से अपील है कि आप सभी एकजुट हो जाइए और सनातन का काम कीजिए। हम किसी को मिटाने के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा और अपने संरस्कार को बचाने के लिए काम करते हैं।'


सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.