इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|13:49|IST
ताजा खबर

कर्नाटक में लॉकडाउन बढ़ा, महाराष्ट्र में मिलेगी छूट, जानें अन्य राज्यों का हाल

Updated: digiana.com | Jun 03, 2021, 07:12 PM IST

 कर्नाटक में लॉकडाउन बढ़ा, महाराष्ट्र में मिलेगी छूट, जानें अन्य राज्यों का हाल

नई दिल्ली, भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने खूब लोगों की जान ली। हालात बद से बदतर हो गए, लेकिन अब सुधार हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सकारात्मकता दर घटकर 6.21 फीसद हो गई है। हालांकि इस बार कोई राज्य वायरस को हल्के लेने के मूड में नहीं है। केंद्र ने भी राज्यों को ही लॉकडाउन लगाने के अधिकार सौंप रखे हैं, ऐसे में जहां राज्यों ने काफी समय से पाबंदियां लगाई हुई हैं, और दिल्ली, यूपी समेत कुछ राज्यों द्वारा पहले एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया था, जहां बाद में इसे बढ़ाया जा रहा है। देखा जाए तो देश में अब हालात सुधर रहे हैं। परंतु कई राज्यों द्वारा फिर लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। इनमें नया नाम कर्नाटक का जुड़ा है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना से हालात सुधरने पर छूट देने का फैसला लिया गया है।
महाराष्ट्र के 36 में से 18 जिलों में अनलॉक
महाराष्ट्र में कोरोना से हालात कुछ सुधरे हैं, ऐसे में वहां कल यानी शुक्रवार से छूट देना का फैसला लिया गया है।राज्य सरकार ने 5 स्तर पर लॉकडाउन हटाने का फैसला लिया है। हालांकि, मुंबई में फिलहाल रियायत नहीं दी जाएगी। यहां पर अनलॉक पर फैसला 15 जून के बाद लिया जाएगा। मुंबई को छोड़कर राज्य के कई जिलों को अब अनलॉक किया जाएगा। आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि मुंबई चूंकि लेवल 2 पर है, इसलिए लोकल ट्रेनों को आम जनता के लिए बंद नहीं किया जाएगा। लेकिन अगर साप्ताहिक समीक्षा में पॉजिटिविटी रेट में सुधार होता है, तो हम निश्चित रूप अनलॉक के बारे से सोचेंगे। उद्धव ठाकरे सरकार ने कहा कि लेवल 1 के रूप में वर्गीकृत जिलों में लॉकडाउन पूरी तरह से हटाया जा सकता है। ठाणे सहित प्रथम स्तर में 18 जिले हैं। सरकार के मुताबिक महाराष्ट्र के 36 में से 18 जिलों में कल से हटाई जाएगी लॉकडाउन जैसी पाबंदियां।
कर्नाटक में फिर बढ़ा लॉकडाउन
कर्नाटक में एक बार फिर से लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा बोले 'COVID-19 की चेन को तोड़ने के लिए राज्य में 14 जून तक बढ़ाया गया है लॉकडाउन।
दिल्ली में क्या है उम्मीद?
पिछले एक महीने से भी अधिक समय से दिल्ली में लॉकडाउन जारी है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर सारी गतिविधि ठप है। इसमें थोड़ी राहत देते हुए 31 मई से निर्माण संबंधी कामों और फैक्ट्रियों को इजाजत मिली है, लेकिन कारोबार से जुड़े लोग उसे नाकाफी बता रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि डीडीएमए की अगली बैठक में दिल्ली में बाजारों को खोलने की अनुमति प्रदान की जाएगी। डीडीएमए ने अनलॉक के प्रथम चरण में सिर्फ औद्योगिक इकाइयों को खोलने व निर्माण कार्य को शुरू करने की अनुमति दी है। शेष निर्णय अगले सप्ताह लिया जाना संभव है। दिल्ली में 7 जून तक लॉकडाउन लागू है। अभी मेट्रो परिचालन नहीं शुरू किया गया है।
केरल में लॉकडाउन जारी
केरल सरकार ने पिछले हफ्ते राज्य में लॉकडाउन को बढ़ा दिया था। केरल में 9 जून लॉकडाउन जारी है।
बिहार की स्थिति
बिहार में लागू लॉकडाउन कुछ रियायतों के साथ आगे बढ़ा दिया गया है। आठ जून तक यह प्रभावी रहेगा। लॉकडाउन- 4 में कुछ रियायतें दी गईं हैं। बिहार में लॉकडाउन के 28 दिनों के बाद बुधवार (2 जून) को सुबह 6.00 से दोपहर 2.00 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति कुछ शर्त के साथ दी गई है।
मध्य प्रदेश में ढील
मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों में 1 जून से धीरे-धीरे ढील दी जानी शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक होने के बावजूद, लोगों और अधिकारियों को वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती उपाय करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगर लापरवाही बरती गई तो संक्रमण बढ़ता ही जाएगा। मामलों की संख्या बढ़ने पर तीसरी लहर आ सकती है। हमें 1 जून से अनलॉकिंग प्रक्रिया शुरू करते समय ऐसी स्थिति को रोकने की जरूरत है। सीएम ने आगे कहा कि ऐसी स्थिति को रोकने के लिए राज्य सरकार ने रोडमैप तैयार किया है। उन्होंने कहा कि आयोजनों पर रोक जारी रहेगी। विवाहों में उपस्थिति बहुत कम होनी चाहिए और जो लोग जाएंगे उनका COVID-19 परीक्षण किया जाना चाहिए। हमें तय करना है कि किस हद तक बाजार खोले जाएं।
झारखंड में लॉकडाउन 10 जून तक बढ़ा
झारखंड में चल रहे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान राहत मिलना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को आपदा प्रबंधन विभाग के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में आगामी 10 जून तक थोड़ी राहत के साथ लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है। हालांकि, मौजूदा पाबंदियां जारी रहेंगी। रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, देवघर, गुमला, गढ़वा, हजारीबाग व रामगढ़ जिले को छोड़कर राज्य के 15 जिलों में कपड़े, जूते, गहने व शृंगार की दुकानें भी खुलेंगी।

सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.