इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 06 May, 2024|05:54|IST
ताजा खबर

राहत की बात: अब कोरोना का सिर्फ एक वेरिएंट ही चिंता की वजह

Updated: digiana.com | Jun 02, 2021, 11:12 AM IST

राहत की बात: अब कोरोना का सिर्फ एक वेरिएंट ही चिंता की वजह

नई दिल्ली, भारत में मिले कोरोना वायरस के वेरिएंट के खतरे को लेकर गुड न्यूज है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा भारत में सबसे पहले मिले कोविड-19 वेरिएंट, जिसे 'डेल्टा' वेरिएंट का नाम दिया गया है, उसका बस एक स्ट्रेन ही अब चिंता का विषय है, जबकि बाकी दो स्ट्रेन का खतरा कम हो गया है। कोरोना के इस वेरिएंट को  B.1.617 के नाम से जाना जाता है और इसी की वजह से भारत में कोरोना की दूसरी लहर में इतनी अधिक तबाही देखने को मिली। यह ट्रिपल म्यूटेंट वेरिएंट है क्योंकि यह तीन प्रजातियों (लिनिएज) में है।

बीते महीने विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के इस वेरिएंट के पूरे स्ट्रेन को 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' यानी चिंता वाला वेरिएंट बताया था, जिसके बाद भारत सरकार ने अपनी आपत्ति दर्ज की थी। मगर मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि इसका बस एक सब लिनिएज ही अब चिंता का विषय है। यानी  B.1.617 वेरिएंट के तीन स्ट्रेन में से बस एक स्ट्रेन चिंता का विषय है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अब बड़े स्तर पर पब्लिक हेल्थ के लिए B.1.617.2 वेरिएंट खतरा बना हुआ है, जबकि दूसरे स्ट्रेन के संक्रमण का प्रसार कम हो गया है।

दरअसल कोरोना का B.1.617.2 वेरिएंट अब भी  चिंता का विषय बना हुआ है, साथ ही वायरस के तीन अन्य वेरिएंट जिन्हें मूल संस्करण की तुलना में अधिक खतरनाक माना जा रहा है, क्योंकि वे अधिक संक्रामक और घातक हैं। बता दें कि इससे पहले संगट ने कहा था कि कोरोना वायरस के भारत में पहली बार पाए गए स्वरूप बी.1.617.1 और बी.1.617.2 को अब से क्रमश: 'कप्पा' तथा 'डेल्टा' से नाम से जाना जाएगा। दरअसल विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के विभिन्न स्वरूपों की नामावली की नई व्यवस्था की घोषणा की है जिसके तहत वायरस के विभिन्न स्वरूपों की पहचान यूनानी भाषा के अक्षरों के जरिए होगी। यह फैसला वायरस को लेकर सार्वजनिक विमर्श का सरलीकरण करने तथा नामों पर लगे कलंक को धोने की खातिर लिया गया।

दरअसल तीन हफ्ते पहले नोवेल कोरोना वायरस के बी.1.617 स्वरूप को मीडिया में आई खबरों में 'भारतीय स्वरूप' बताने पर भारत ने आपत्ति जताई थी उसी की पृष्ठभूमि में डब्ल्यूएचओ ने यह कदम उठाया है। हालांकि भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष स्वास्थ्य एजेंसी ने अपने दस्तावेज में उक्त स्वरूप के लिए 'भारतीय' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। इसी क्रम में संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कोविड-19 के B.1.617.1 स्वरूप को 'कप्पा' नाम दिया है तथा B1.617.2 स्वरूप को 'डेल्टा' नाम दिया है। वायरस के ये दोनों ही स्वरूप सबसे पहले भारत में सामने आए थे। संरा स्वास्थ्य एजेंसी ने नामकरण की नई प्रणाली की घोषणा करते हुए कहा कि नई व्यवस्था, स्वरूपों के ''सरल, बोलने तथा याद रखने में आसान नाम देने के लिए है। उसने कहा कि वायरस के स्वरूप जिन देशों में सबसे पहले सामने आए, उन्हें उन देशों के नाम से पुकारना कलंकित करना और पक्षपात करना है।

इस तरह का एक स्वरूप जो सबसे पहले ब्रिटेन में नजर आया था और जिसे अब तक B.1.1.7 नाम से जाना जाता है उसे अब से 'अल्फा' स्वरूप कहा जाएगा। वायरस का B.1.351 स्वरूप जिसे दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप के नाम से भी जाना जाता है उसे 'बीटा' स्वरूप के नाम से जाना जाएगा। ब्राजील में पाया गया पी.1 स्वरूप 'गामा' और पी.2 स्वरूप 'जीटा' के नाम से पहचाना जाएगा। अमेरिका में पाए गए वायरस के स्वरूप 'एपसिलन तथा 'लोटा के नाम से पहचाने जाएंगे। आगे आने वाले चिंताजनक स्वरूपों को इसी क्रम में नाम दिया जाएगा। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यह नई व्यवस्था विशेषज्ञों के समूहों की देन है। उसने कहा कि वैज्ञानिक नामावली प्रणाली को खत्म नहीं किया जाएगा और नई व्यवस्था, स्वरूपों के ''सरल, बोलने तथा याद रखने में आसान नाम देने के लिए है। इससे पहले, 12 मई को भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्टों को ''निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था जिनमें B.1.617 प्रकार को 'भारतीय स्वरूप' कहा गया था। उल्लेखनीय है कि इस स्वरूप को डब्ल्यूएचओ ने हाल में 'वैश्विक चिंता' वाला स्वरूप बताया था।

सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.