इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 05 May, 2024|15:23|IST
ताजा खबर

सलमान खुर्शीद के खिलाफ केस दर्ज, किताब में ISIS और बोको हराम से की हिंदुत्व की तुलना

Updated: digiana.com | Nov 11, 2021, 03:00 PM IST

सलमान खुर्शीद के खिलाफ केस दर्ज, किताब में ISIS और बोको हराम से की हिंदुत्व की तुलना

नई दिल्ली, अपनी नई किताब में हिदुत्व को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सलमान खुर्शीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस से शिकायत की गई है। सलमान ने बुधवार को रिलीज हुई अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्यानेशनहुड इन आवर टाइम्स’ में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे आतंकी संगठनों के जिहादी इस्लाम वाली सोच से किया है। अब इस किताब को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दो वकीलों ने पुलिस का रुख किया है।
सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल और विवेक गर्ग पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराई है। वकीलों ने अपनी शिकायत में खुर्शीद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की अवमानना और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विनीत जिंदल ने आरोप लगाया है कि सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्ववादियों की तुलना आतंकी संगठन ISIS और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों की जिहादी सोच से कर दी। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ दर्ज एक और शिकायत में विवेक गर्ग नाम के दिल्ली के वकील ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से सामाजिक सद्भाव और शांति भंग करने की कोशिश करने की शिकायत करते हुए केस दर्ज करने का अनुरोध किया है।
 किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि हिंदुत्व साधु-सन्तों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है जो कि हर तरीके से आईएसआईएस और बोको हरम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों जैसा है। इसकी वजह पूछे जाने पर सलमान ने कहा हिन्दू धर्म बहुत उच्च स्तर का धर्म है। इसके लिए गांधी जी ने जो प्रेरणा दी उससे से बढ़कर कोई प्रेरणा नहीं हो सकती है। कोई नया लेबल लगा ले तो उसे मैं क्यों मानूं? कोई हिन्दू धर्म का अपमान करे तो भी मैं बोलूंगा। मैंने ये कहा कि हिंदुत्व की राजनीति करने वाले गलत हैं और आईएसआईएस भी गलत है।
किताब में सलमान खुर्शीद ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ करते हुए कुछ सवाल भी उठाए हैं लेकिन उम्मीद ज़ाहिर की है कि अब देश इस विवाद से आगे बढ़ेगा। हिंदुत्व की तरफ झुकाव की वकालत करने वाले कांग्रेस नेताओं की सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में आलोचना भी की है।

सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.