नई दिल्ली, नीतिआयोग ने देश की पहली बहुआयामी गरीबी सूचकांक रिपोर्ट जारी की है। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बिहार विकास के मामले में फिर एक बार पिछड़ा हुआ राज्य साबित हुआ है। हाल ही में जारी नीति आयोग के बहुआयामी गरीबी सूचकांक के अनुसार, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश भारत के सबसे गरीब राज्यों आंके गए हैं। आयोग की इस रिपोर्ट में केरल, गोवा, सिक्किम को सबसे कम गरीबी वाला राज्य बताया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 51.91% जनता गरीब है। वहीं, झारखंड में 42.16% तो उत्तर प्रदेश में 37.79% आबादी गरीब है। इस लिस्ट में चौथा नंबर मध्यप्रदेश का आता है। एमपी में 36.65% आबादी गरीब है। वहीं, इस लिस्ट में मिजोरम 32.67% गरीब आबादी के साथ 5वें नंबर पर आता है।
2011 की जनगणना के अनुसार यूपी की आबादी 19.98 करोड़ है। इसकी 37.79 फीसदी आबादी यानी 7.55 करोड़ आबादी गरीब है। बिहार की आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार 10.4 करोड़ है। इसकी करीब 52 फीसदी आबादी यानी 5.4 करोड़ आबादी गरीबी में जीवन बसर कर रही है।
नीति आयोग के MPI के मुताबिक केरल में सिर्फ 0.71% आबादी गरीब है। वहीं, गोवा में 3.76%, सिक्किम में 3.82% और तमिलनाडु में 4.89% आबादी गरीब है। ये राज्य देश में सबसे कम गरीबी वाले राज्य हैं। केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो दादरा नगर हवेली (27.36%), जम्मू कश्मीर और लद्दाख (12.58%), दमन और दीव (6.82%) और चंडीगढ़ (5.97%) सबसे गरीब हैं। पुडुचेरी में सिर्फ 1.72% आबादी गरीब है जबकि लक्ष्यदीप में 1.82 %, अंडमान में 4.30% और दिल्ली में 4.79% आबादी गरीब है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब नीति आयोग की रिपोर्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट उन्होंने देखी नहीं है। इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। रिपोर्ट देखने के बाद वे कोई प्रतिक्रिया देंगे। इधर उनके इस प्रतिक्रिया पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसा है।
न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...
कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...
नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...
नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...
न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...