इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|00:22|IST
ताजा खबर

हज यात्रा को लेकर नवंबर में होगा ऐलान, वैक्सीन को लेकर सरकार ने दिया बड़ा बयान

Updated: digiana.com | Oct 23, 2021, 04:26 PM IST

 हज यात्रा को लेकर नवंबर में होगा ऐलान, वैक्सीन को लेकर सरकार ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली, कोरोना का असर कम होते ही सरकार ने 2022 में होने वाली हज यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज यात्रा जाने वालों के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए है। साथ ही नवंबर में यात्रा का ऐलान करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों का चयन वैक्सीन की दोनों डोज और भारत और सऊदी अरब सरकार की गाइडलाइन के तहत किया जाएगा।
मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां हज समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह भी कहा कि हज-2022 की आधिकारिक घोषणा अगले महीने के पहले सप्ताह में कर दी जाएगी और उसी समय आवेदन की प्रक्रिया भी आरंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा ‘हज-2022 की संपूर्ण प्रक्रिया  सऊदी अरब की सरकार और भारत सरकार द्वारा कोरोना आपदा के मद्देनजर तय किये जाने वाले पात्रता मानदंड, आयु मानदंड, स्वास्थ्य परिस्थिति और अन्य जरुरी दिशानिर्देशों के अनुसार की जा रही हैं।
नकवी ने बताया कि 2020 और 2021 में करीब 3000 महिलाओं ने बिना मेहरम के हज जाने के लिए आवेदन किया था। नकवी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर वे महिलाएं 2022 में हज जाना चाहती हैं जिन्होंने पिछले साल की यात्रा के लिए आवेदन दिया था वह इस साल भी मान्य रहेगा।  
नकवी के मुताबिक भारत और सऊदी अरब में हज-2022 के लिए जाने वाले लोगों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल और स्वास्थ्य और साफ-सफाई के संबंध में विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। हज 2022 में महामारी की स्थिति के मद्देनजर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल-दिशानिर्देशों का मुस्तैदी से पालन किया जाएगा।
कोरोना महामारी और उसके प्रभाव को ध्यान में रखकर हज व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण परिवर्तन और सुधार किया गया है। इनमें भारत और सऊदी अरब में आवास, सऊदी अरब में हज यात्रियों के ठहरने की अवधि, यातायात, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।
दरअसल कोरोना के चलते पिछले साल हज यात्रा नहीं हुई थी। नकवी ने बताया कि बिना मेहरम महिला यात्रियों को लॉटरी सिस्टम से छूट मिलेगी। यानी ऐसी महिलाएं।आसानी से हज जा सकती हैं। मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को हज रिव्यू मीटिंग के दौरान ये बात कही।

सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.