इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|12:56|IST
ताजा खबर

सिद्धू का पीएम मोदी पर निशाना, रैली में लोग नहीं थे इसलिए हुआ ये ड्रामा

Updated: digiana.com | Jan 07, 2022, 06:31 PM IST

सिद्धू का पीएम मोदी पर निशाना, रैली में लोग नहीं थे इसलिए हुआ ये ड्रामा

पंजाब, पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। पंजाब सरकार ने गृह मंत्रालय को पहली रिपोर्ट सौंप दी है। इसी बीच पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। सिद्धू ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी ने देश का अपमान किया है।
सिद्धू ने कहा कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता और पंजाब का नागरिक अपनी देश की सुरक्षा के लिए जान लगा देगा। प्रधानमंत्री जी आप भारतीय जनता पार्टी के नहीं हैं आप सबके प्रधानमंत्री हैं। आपकी जान की कीमत इस देश का बच्चा-बच्चा जानता है। आप इस राज्य का इसकी पंजाबियत का ये कहकर अपमान कर रहे हैं कि यहां आपकी जान को खतरा था। जितने तिरंगे आपने और आपकी पार्टी ने नहीं फहराए होंगे उतने हमारे राज्य के सपूतों पर लपेटे जाते हैं।
सिद्धू ने कहा कि पीएम मोदी का ये कहना कि पंजाब में उनकी जान को खतरा है वो एक ड्रामा है। मैं ये मानता हूं कि ये बड़ी सफाई से बेइज्जती को बचाने के लिए एक कोशिश की गई थी क्योंकि आज तक इतिहास में ऐसा नहीं हुआ होगा कि 70 हजार कुर्सियों में 500 बंदों को हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री एड्रेस करे। मैं सवाल करता हूं कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा क्या पंजाब पुलिस तक सीमित है? क्या इसमें आईबी, रॉ या किसी अन्य एजेंसी शामिल नहीं होती? इसमें हजारों लोग लगे होते हैं।
सिद्धू ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब कोई ऐसा प्लान ही नहीं था कि वो सड़क से जाएंगे तो ये प्लान कैसे बदल गया। इससे साफ है कि वो इस बेइज्जती से बचना चाहते थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसा पहली बार नहीं कर रही है। हमारे किसान एक साल तक बैठे रहे। उसे न तो एमएसपी की बढ़त मिली।
आपने कहा था कि उनकी इनकम को डबल कर देंगे उसकी जगह आपने जो उसके पास था वो भी छीन लिया। हमारे किसानों को आतंकवादी, मवाली, आंदोलनजीवी और खालिस्तानी का नाम दिया।  मैं ये मान सकता हूं कि पंजाब में 60 फीसदी किसान आपके खिलाफ खड़े हो सकते हैं लेकिन मैं ये नहीं मान सकता कि इनमें से कोई भी हिंसक हो सकता है। ना तो ये दिल्ली में हिंसक थे और ना ही पंजाब में हो सकते हैं। इसीलिए ये कहना कि आपकी जान को खतरा है... ये पंजाब और पंजाबियत और हम सबके नाम पर कालिख पोथने का प्रयास है।  

सम्बंधित खबरें...
'राहुल के जूते का फीता बांध रहे', जितेंद्र सिंह पर ट्वीट कर घिरे...
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 12:44 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है।...

पंजाब में पाकिस्तान की नापाक हरकत नाकाम, BSF ने मार गिराया ड्रोन
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 11:18 AM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी आतंकवादी सोच और करतूत के लिए बदनाम पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में...

बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चोटाला, धुंध के कारण आपस में...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 04:00 PM IST ]

हिसार: हरियाणा के हिसार में घनी धुंध के कारण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफ़िले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो...

 'यह 1962 के कमजोर दिल वाले नेहरू का भारत नहीं; शेर दिल मोदी का...
[ Posted On digiana.com | Dec 13, 2022, 04:04 PM IST ]

चंडीगढ़: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। हरियाणा...

रेवाड़ी में चार पेट्रोल पंप पर लूट, बदमाशों ने की फायरिंग
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 11:09 AM IST ]

हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बदमाशों ने चार पेट्रोल पंप पर लूट की है। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 1.22 लाख रुपये...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.