इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|17:21|IST
ताजा खबर

हरियाणा में पहाड़ दरकने के बाद से रेस्क्यू में बाधा बने 3 बड़े पत्थरों को ब्लास्ट कर तोडा गया

Updated: digiana.com | Jan 02, 2022, 05:47 PM IST

हरियाणा में पहाड़ दरकने के बाद से रेस्क्यू में बाधा बने 3 बड़े पत्थरों को ब्लास्ट कर तोडा गया

चंडीगढ़ : हरियाणा के भिवानी में शनिवार सुबह पहाड़ दरकने के बाद रेस्क्यू में बाधा बने 3 बड़े पत्थरों को रविवार 3:07 बजे ब्लास्ट कर तोड़ दिया गया। ब्लास्टिंग के लिए पत्थरों में 20 फीट गहरे 60 होल कर विस्फोटक लगाया गया। अब दोबारा से पत्थरों को हटाने का काम शुरू किया जा रहा है। ब्लास्ट से पहले भिवानी जिले में तोशाम एरिया के डाडम स्थित घटनास्थल और आसपास का एरिया सील कर दिया गया। विस्फोट के बाद दोबारा टीम को खान में उतारा गया है। टीमें नीचे उतारने से पहले यह कन्फर्म किया गया कि कोई डेटोनेटर बचा हुआ तो नहीं रह गया है। सबसे पहले 3 पोकलेन मशीनें खान में भेजी गईं हैं, ये मशीन ब्लास्ट से तोड़ गए पत्थरों के टुकड़ों को घटनास्थल से हटाएंगी। इसके बाद मैन पावर से काम लिया जाएगा। दबे वाहनों को काटने के लिए हाइड्रोलिक कटर की मदद ली जाएगी। टीम ने एंबुलेंस, स्ट्रेचर तैयार कर रखा है।

रविवार सुबह तक मृतकों की संख्या 5 हो गई। मलबे से शनिवार देर रात रेस्क्यू टीम को एक और शव मिला, NDRF ने उसे प्रशासन को हैंडओवर कर दिया। शव किसी मशीन ऑपरेटर का बताया जा रहा है, जो पंजाब का रहने वाला है। NDRF के डिप्टी डायरेक्टर बीआर मीणा ने बताया कि शनिवार देर रात धुंध बढ़ जाने के कारण डाडम में रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आई। सुबह भी यहां पर घनी धुंध छाई रही। सिर्फ 5 फीट तक विजिबिलिटी रही। एक बहुत बड़ा पत्थर रेस्क्यू में बाधा पैदा कर रहा था। NDRF की 42 सदस्यीय टीम रेस्क्यू में लगी है। ट्रक ड्राइवर भालौठ निवासी धर्मबीर के अभी पहाड़ से गिरे मलबे में दबे होने की बात कही जा रही है। उसे निकालने का काम अब दोबारा से शुरू किया गया है। हालांकि और लोगों के भी दबे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। रविवार सुबह तक 6 मशीनों के लगातार काम करने के बावजूद घटनास्थल से सिर्फ आधा मलबा ही हटाया जा सका है। देर रात टीम ने स्निफर डॉग और थ्रो वॉल्ट मशीनों से दबे लोगों की सर्चिंग की थी और 4 से ज्यादा पॉइंट पर लोगों के दबे होने के संकेत दिए थे, लेकिन मशीन से वहां पर किसी के जिंदा होने के सिग्नल नहीं मिले।

मेंटेन नहीं था हाजिरी रजिस्टर, यह लापरवाही

खनन नियमों के अनुसार, खदान में काम करने के लिए उतरने वाले मजदूरों, ड्राइवर, ऑपरेटर के लिए एक हाजिरी रजिस्टर होना चाहिए। कौन कितने बजे काम के लिए अंदर गया है, उसमें रिकॉर्ड दर्ज होता है। डाडम में जहां पर यह हादसा हुआ है, यह प्रतिबंधित एरिया है। खदान की ओर आने वाले एक मात्र रास्ते पर कंपनी ने बैरिकेडिंग कर रखी है और मुख्य रास्ते पर 6 CCTV लगाए गए हैं। रास्ते पर बगैर अनुमति के किसी के जाने पर मनाही है। इसके बावजूद यह पता न होना कि कितने लोग अंदर काम कर रहे थे और कौन-कौन अंदर था, अपने आप में खनन काम में चल रही बड़ी लापरवाही को बता रहा है, साथ ही नियमों की अनदेखी की ओर भी इशारा कर रहा है।

अरावली की पहाड़ियों में खनन के दौरान हुआ हादसा

शनिवार सुबह 8:30 बजे अरावली की पहाड़ियों में खनन के दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरक गया था। हादसा गोवर्धन माइन्स की खदान में हुआ। इसमें 20 से 25 लोग पत्थरों के नीचे दब गए। पहाड़ दरकने से गिरे सैकड़ों टन वजनी पत्थरों के नीचे 4 पोकलेन मशीनें, 2 हॉल मशीनें, 2 ट्रैक्टर और 6 ट्रॉले व डंपर दब गए हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही भिवानी जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू करवा दिया था। इसमें NDRF, SDRF और सेना की टीमें लगी हैं। वहीं पहाड़ का जो हिस्सा गिरा, उसमें तीन बड़े पत्थर हैं, जिन्हें हटाने में दिक्कत आ रही है। पुलिस और प्रशासन ने मीडिया के घटनास्थल पर जाने पर पाबंदी लगा दी है।

अरावली की पहाड़ियों में बड़े पैमाने पर खनन होता है

भिवानी जिले में तोशाम इलाके के खानक और डाडम एरिया में अरावली के पहाड़ों में बड़े पैमाने पर खनन होता है। यहां का पत्थर हरियाणा के अलावा राजस्थान भी जाता है। प्रदूषण की वजह से दो महीने पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने यहां खनन पर रोक लगा दी थी। यह रोक हटने के बाद शुक्रवार को ही दोबारा खनन कार्य शुरू हुआ और शनिवार सुबह 8:30 बजे यह हादसा हो गया।

ठेकेदार को नहीं पता कितने लोग काम कर रहे थे

हादसे के समय खदान में कुल कितने मजदूर काम कर रहे थे, कंपनी के अधिकारी या ठेकेदार इसका कोई आंकड़ा नहीं दे पाए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे भिवानी के SP ने भी जब ठेकेदार से वहां काम कर रहे लोगों की संख्या के बारे में पूछा तो वह कोई आंकड़ा नहीं बता पाया। दूसरी तरफ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन हादसे को दबाने में लगा है और मरने वालों की संख्या जानबूझकर छिपाई जा रही है।

खदान तक पहुंचने के रास्ते पर 3 जगह नाकाबंदी

तोशाम में अरावली पहाड़ियों के अंदर डाडम खनन एरिया में हादसे वाली जगह तक पहुंचने के लिए खानक गांव से 4 किलोमीटर लंबा रास्ता बेहद उबड़-खाबड़ है। यहीं पर पहाड़ी की तलहटी में तकरीबन 400 फीट नीचे खनन हो रहा है। खानक गांव से आम लोगों को खदान तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने 3 जगह नाकेबंदी कर रखी है। प्रशासन का तर्क है कि ज्यादा लोगों के पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल बन सकता है। उससे बचने के लिए ही खदान तक किसी को नहीं पहुंचने दिया जा रहा।

सम्बंधित खबरें...
'राहुल के जूते का फीता बांध रहे', जितेंद्र सिंह पर ट्वीट कर घिरे...
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 12:44 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है।...

पंजाब में पाकिस्तान की नापाक हरकत नाकाम, BSF ने मार गिराया ड्रोन
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 11:18 AM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी आतंकवादी सोच और करतूत के लिए बदनाम पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में...

बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चोटाला, धुंध के कारण आपस में...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 04:00 PM IST ]

हिसार: हरियाणा के हिसार में घनी धुंध के कारण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफ़िले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो...

 'यह 1962 के कमजोर दिल वाले नेहरू का भारत नहीं; शेर दिल मोदी का...
[ Posted On digiana.com | Dec 13, 2022, 04:04 PM IST ]

चंडीगढ़: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। हरियाणा...

रेवाड़ी में चार पेट्रोल पंप पर लूट, बदमाशों ने की फायरिंग
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 11:09 AM IST ]

हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बदमाशों ने चार पेट्रोल पंप पर लूट की है। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 1.22 लाख रुपये...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.