नई दिल्ली, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी दीपक उर्फ टीनू शनिवार और रविवार की दरमियानी रात पुलिस हिरासत से फरार हो गया है। टीनू लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा था और पुलिस उससे सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लेकर जा रही थी। सीआईए का एक कर्मचारी रात करीब 11 बजे उसे अपने निजी वाहन से कपूरथला जेल से मनसा ले जा रहा था, तभी गैंगस्टर को भागने का मौका ले गया।
घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। टीनू 2017 से जेल में बंद था और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हिस्सा रहा है। पुलिस ने बताया कि दीपक उर्फ टीनू से सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में अहम पूछताछ की जानी थी। उससे घटना से जुड़ी जानकारियां ली जानी थीं। इसी बीच, वह मौका पाकर भाग निकला. आरोपी इस समय प्रोडक्शन वारंट पर था।
आरोपी के फरार होने के बाद अलर्ट हुई पंजाब पुलिस ने राजस्थान और हरियाणा से जुड़ा बॉर्डर सील कर दिया है। मानसा के अलावा आसपास के जिलों के बॉर्डर पर पुलिस ने सख्त नाकाबंदी कर दी है। पुलिस को संदेह है कि दीपक शायद कहीं किसी नजदीकी गांव में छिपा है, लेकिन सूत्रों के अनुसार दीपक पंजाब से हरियाणा में दाखिल हो चुका है। वहीं लॉरेंस ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पुलिस को धमकी दी है कि पुलिस उनके साथी के साथ कुछ न करे। हमें मजबूर न करे।
दीपक के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में करीब 34 से ज्यादा केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और जबरन वसूली के आरोप हैं। यह भी हैरान कर देने वाली बात है कि टीनू पहले भी पुलिस को चार बार चकमा दे चुका है।
गौरतलब है कि गायक और राजनेता सिद्धू मूसे वाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राज्य सरकार द्वारा उनके सुरक्षा कवर में कटौती के एक दिन बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके साथ जीप में यात्रा कर रहे उनके चचेरे भाई और एक दोस्त भी हमले में घायल हुए थे।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है।...
नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी आतंकवादी सोच और करतूत के लिए बदनाम पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में...
हिसार: हरियाणा के हिसार में घनी धुंध के कारण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफ़िले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो...
चंडीगढ़: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। हरियाणा...
हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बदमाशों ने चार पेट्रोल पंप पर लूट की है। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 1.22 लाख रुपये...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...